back to top
जिलापटनाhow bindi position on forehead change your face shape बिंदी लगाने के...

how bindi position on forehead change your face shape बिंदी लगाने के लिए माथे की चुनें ये जगह, चेहरे का शेप दिखेगा अलग, ब्यूटी टिप्स

Bindi Position On Face: माथे पर बिंदी लगाने की जगह से चेहरे के शेप को चेंज किया जा सकता है। जानें किस जगह पर लगी बिंदी चेहरे को कैसा दिखाती है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 20 Oct 2024 07:50 AM
Share

माथे पर बिंदी लगाना सुहागिन महिलाओं के लिए जरूरी होता है। हालांकि कुंवारी लड़कियां भी बिंदी लगा सकती हैं और इसे लगाने से शृंगार पूरा हो जाता है। बिंदी लगाने की सबसे बड़ी खासियत है कि ये चेहरे को पूरी तरह से बदल देती है। अगर आप रोजाना बिंदी नहीं लगाती हैं और एक दिन लगाती हैं तो चेहरा बिल्कुल अलग नजर आता है। बिंदी की मदद से चेहरे का फोकस प्वाइंट बदल जाता है। जिससे फेस बिल्कुल अलग शेप में दिखता है। जानें माथे के बीच में कितनी ऊंचाई पर बिंदी लगाने से चेहरा लंबा और ओवल शेप में दिखने लगता है।

1) अगर आप बिंदी दोनों आईब्रो के बीच में नीचे की तरफ लगाती हैं। तो इससे नाक पर फोकस प्वाइंट बनता है। ऐसा करने से नाक छोटी नजर आती है। जिन महिलाओं की नाक बड़ी है वो नाक छोटा दिखाने के लिए बिंदी को आईब्रो के बीचोंबीच थोड़ा नीचे लगा सकती हैं।

2) बिंदी अगर दोनों आईब्रो के ठीक बीच में लगाती हैं तो इससे चेहरा बिल्कुल राउंड शेप में नजर आता है। साथ ही सारा फोकस आंखों पर जाता है।

3) चेहरे को अगर ओवल शेप में दिखाना चाहती हैं तो बिंदी को ठीक आईब्रो के ऊपर लगाएं। ऐसा करने से आईब्रो पर नजर जाती है और चेहरा अंडाकार दिखता है।

4) बिंदी को अगर आईब्रो के बीच में थोड़ी ऊंचाई पर लगाती हैं तो इससे चेहरा भरा हुआ, लंबा और मैच्योर नजर आता है।

पूरी खबर पढ़ें

सम्बन्धित खबरें

Patna
scattered clouds
43.4 ° C
43.4 °
43.4 °
21 %
1.4kmh
30 %
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
40 °
Mon
39 °

लेखक की अन्य खबरें