back to top
TRENDING NOW
भारतीय नाई समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का 37 वीं पुण्यतिथि मनाया, लिया संकल्प, जयघोष का लगाए... आरक्षण : क्या और क्यों? 100 में 90 शोषित, 90 भाग हमारा है, नारों के साथ बुद्धिजीवी नागरिक मंच ने बाबू जगदेव प्रसाद का 103 वा... आत्महत्या के प्रकार, कारण और उसके उपाय प्रतिनिधियों का महाजूटान आंदोलन की सारी तैयारी पूर्ण, व्यापक भागीदारी से अधिकार रैली होगा ऐतिहासिक होटल पाटलिपुत्र निर्वाणा, पटना में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित एमआईपी के क्रियान्वयन से संबधित रा... मनमन बाबा को पुनः बनाया गया जदयू का प्रदेश महासचिव 24 जनवरी को पटना मिलर हाई स्कूल में कर्पूरी संवाद सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल करने हेतु चलाया सघन जनसंपर... बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ मुंगेर जिला का सम्मेलन संपन्न, लिए गए कई निर्णय, कमेटी गठित सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, स्वामी विवेकानंद के जयंती का पखवाड़ा मनाया, महापुरुषों के विचारों को ज... 9 सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आगमन के मद्देनजर किया गया गिरफ्तार, कार्यक्रम समाप्ति... DECEPTION DETECTION TECHNIQUE पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट या ब्रेन मैपिंग क्या है? क्या है नारसिसिजम और इकोइस्ट ? बांध के दोनों बगल भंवरा निर्माण कर स्लोपिंग कर रोड निर्माण करने की मांग को लेकर फरकियावासी ने किया प... प्रथम शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले का 194 वीं जयंती व पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि दिनदहाड़े एक शिक्षक के सीने में दाग दी गई तीन गोली, बीते एक साल पहले हुई थी शिक्षक की आपत्तिजनक वीडिय... कल पाँच छात्रों की प्रितिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सौंपेंगे अपनी मांगों का ज्ञापन, ... इ-शिक्षाकोष के 25 दिसम्बर के अपडेट के बाद, 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की नही बन सकी ऑनलाइन हाजरी, शिक्षक... खेतों से बनाई जा रही है हाजरी, विभाग हुआ सख्त, शिक्षकों के हाजरी डेटा का निरीक्षण कर बर्खास्तगी के द... किसी के जान की कीमत हर कीमत से बड़ी हो सकती है, BPSC 70वी पुनर्परीक्षा को लेकर, सरकार और BPSC के चेयर... बिहार में एक पुरुष शिक्षक हुआ गर्भवती, शिक्षक का मैटरनिटी लीव यानि मातृत्व अवकाश भी हुआ स्वीकृत प्रधान शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक या नियोजित शिक्षक?, वेतन के आधार पर शिक्षकों के लिए कौन सा विकल्प होगा... नशे में धुत एक शिक्षक पहुँचे स्कूल, पोषक क्षेत्र के कुछ लोगों ने बनाया वीडियो और सम्बंधित पदाधिकारी ... महेशखूंट से 3 साल का बच्चा लापता, स्मेकीय के द्वारा अपहरण की जताई जारी है आशंका पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का 122 वीं जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के मनाया 1 जनवरी से विशिष्ट शिक्षकों को नया वेतनमान, 1 से 7 जनवरी तक नए सिरे से योगदान हेतु पत्र हुआ जारी प्रधान शिक्षक व प्रधान अध्यापक परीक्षा पास शिक्षकों को डॉक्यूमेंट अपलोड के लिए 21 से 24 दिसम्बर तक म... नए नियमावली के अनुसार अब आम नागरिक भी शिक्षकों का करा सकते हैं अन्तरजिला तबादला कब सुधरेगा ई-शिक्षा कोष का लूप होल, उत्तर प्रदेश से हाजरी बना रहे हैं बिहार के शिक्षक, जाँच शुरू मोहम्मद शमी के फिटनेस पर फिर सवाल, अब हजारे ट्रॉफी के मैच में जीत हासिल करें! रोहित पहले ही बताए जात... ट्रक के आगे लिखा था 'इंडियन', फिर जो मिला, तौलते-तौलते थक गए ट्रक - बोनट पर लिखे 4 अजीबोगरीब शब्द पढ... ओम बिरला सख्त, संसद भवन के सभी गेटों पर मारपीट-प्रदर्शन पर रोक डॉ अंबेदकर का अपमान, संसद की गरिमा को ध्वस्त करने, किसानों पर लाठी चार्ज आंसू गैस एवं वन इलेक्शन के ... विधि निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर उ... पटना रेलवे पोर्टफोलियो में 6 युवा थे, पुलिस ने पूछा- कौन हो तुम, पता चला तो छूटे सिक्के भारतीय सेना की कहानी, पिता के कदम पर बेटा, 13 साल की सिपाही की नौकरी, अब कहीं और बना अनोखा कमांडेंट वेस्टइंडीज का शर्मनाक प्रदर्शन, छोटा सा स्कोर नहीं कर पाई कीमत, मैच के साथ टी20 सीरीज भी गंवाई राजव्यापी आह्वान पर ममता कार्यकर्ता ने सीएस के सामने किया जुझारू प्रदर्शन धरना सभा बिहार के इस विधायक को बताया गया खतरनाक, पुलिस की जांच में सामने आया खुलासा! राजस्थान नौकरियां 2024 740 पदों के लिए नर्सिंग.rauonline.in पर आवेदन करें, यहां पात्रता की जांच करें वन नेशन, वन इलेक्शन बिल के बजाय वन एजुकेशन, वन जस्टिस, वन इंप्लाइमेंट सिस्टम करने की जरूरत - किरण दे... बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स के हजारों पर भर्ती प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि यूपी के लड़के इजराइल फिलिस्तीन युद्ध... अब तो पॉलिथीन भी फट गई...बिहार में मुर्दाघर की दर्दभरी कहानी, कहा- 'कड़के की ठंड में कैसे बढ़ी रात'
जिलापटनाPM Narendra Modi to Visit Nigeria before Brazil why this Visit is...

PM Narendra Modi to Visit Nigeria before Brazil why this Visit is Most important China ANN

20240704_090613
20241212_122515

Modi Brazil Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से 22 नवंबर तक 3 देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. पीएम मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के दौरे पर जा रहे हैं. अपने 3 देशों की यात्रा की शुरुआत पीएम मोदी अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कर रहे हैं. पीएम मोदी ब्राजील में जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने से पहले नाइजीरिया का दौरा करेंगे. 

बीते 17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला नाइजीरिया दौरा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले साल 2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह नाइजीरिया के दौरे पर गए थे. प्रधानमंत्री नाइजीरिया की यह यात्रा वहां के राष्ट्रपति टीनूबू के आमंत्रण पर कर रहे हैं. 17 नवंबर को पीएम मोदी नाइजीरिया में राष्ट्रपति टीनूबू से प्रतिनिधिमंडल स्तरीय द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे. इसके बाद नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे और फिर ब्राजील के लिए रवाना हो जाएंगे.

60 सालों से राजनीतिक संबंध बरकरार

भारत और नाइजीरिया एक दूसरे के करीबी संबंध वाले देश हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तो नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश है. नाइजीरिया को अफ्रीका का सबसे मजबूत देश माना जाता है. इसकी वजह यहां की अर्थव्यवस्था है. भारत और नाइजीरिया के बीच राजनयिक संबंध की शुरुआत नाइजीरिया की आजादी से पहले ही 1958 में हो गई थी, जब भारत ने लोगों में अपने डिप्लोमैटिक हाउस की स्थापना की थी. साल 1960 में नाइजीरिया को आजादी मिली और लगभग 60 सालों से भी ज़्यादा वक्त से दोनों देशों के बीच सर्वोच्च स्तर के राजनीतिक संबंध बरकरार हैं.

नाइजीरिया अपनी आजादी के बाद भारत ने की थी मदद

जब नाइजीरिया अपनी आजादी के बाद खुद को उभारने और संवारने में जुटा था तो भारत ने उसकी बड़ी मदद की थी. भारत के टीचर्स और डॉक्टर्स नाइजीरिया की लाइफलाइन बने थे. ऐसा भी माना जाता है कि नाइजीरिया में आज जिन लोगों की उम्र लगभग 40 या 60 के बीच है, उनमें से अधिकांश लोगों ने भारतीय अध्यापकों से ही शिक्षा ग्रहण की है. वैसे भी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आज भी नाइजीरिया के नागरिकों की पहली पसंद भारत ही है. इसके साथ ही साथ भारत ने डिफेंस ट्रेनिंग में भी नाइजीरिया को बहुत सहयोग मुहैया कराया था. भारत ने नाइजीरिया के कडूना में नेशनल डिफेंस एकेडमी और पोर्ट हरकोर्ट में नेवल वॉर कॉलेज की स्थापना के माध्यम से डिफेंस ट्रेनिंग में सहयोग किया.

200 से ज्यादा भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में किया निवेश

नाइजीरिया में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं. नाइजीरिया में लगभग 60 हजार की संख्या में भारतीय मूल के लोग हैं, जो कि किसी भी अफ्रीकी देश की तुलना में सबसे ज्यादा है. नाइजीरिया में लगभग 200 से ज़्यादा भारतीय कंपनियों ने 27 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है. 

मोदी की ओर विश्वास भरी नजरों से देखते हैं अफ्रीकी देश

पीएम मोदी जब नाइजीरिया के दौरे पर होंगे तो चीन जरूर परेशान होगा क्योंकि चीन लगातार अफ्रीकी देशों पर नजर गड़ाए हुआ है. चीन की नजर नाइजीरिया के समृद्ध तेल और गैस के भंडार पर हमेशा से रही है. वैसे भी चीन हमेशा इस बात का दिखावा करने का प्रयास करता है कि वो अफ्रीकी देशों का हितैषी है, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है. चीन अफ्रीकी देशों को अपने कर्ज के जाल में फंसाना चाहता है. सच्चाई यह है कि आज अफ्रीकी देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ विश्वास भरी नजरों से देखते हैं. 

पीएम मोदी ने किया जी 20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल 

पीएम मोदी ने पिछले साल जी 20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करा, अफ्रीकी देशों की आवाज को एक वैश्विक मंच देने का काम किया. सिर्फ यही नहीं पीएम मोदी ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ के 2 सम्मेलन का भी आयोजन कराया, जिसमें आर्थिक रूप से पिछड़े और विकासशील देशों को सशक्त बनाने पर जोर दिया, ताकि आर्थिक पैमाने पर ये देश विकसित देशों से पीछे ना रह जाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में CoP28 के दौरान भी ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज को बुलंद किया और कहा कि विकसित देशों का खामियाजा ग्लोबल साउथ के देशों को न भुगतना पड़े, इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा. 

नाइजीरिया यात्रा से पहले पीएम ने किया एक्स पोस्ट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत समय-समय पर अफ्रीकी देशों की अलग-अलग स्तर पर बड़ी मदद करता रहता है. इस बात को अफ्रीकी देश बहुत अच्छी तरह से समझते हैं कि उनके लिए भारत ज्यादा विश्वसनीय देश है ना कि चीन. इसलिए पीएम मोदी के नाइजीरिया दौरे से चीन परेशान नजर आ सकता है. पीएम मोदी ने अपनी नाइजीरिया यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘नाइजीरिया के हिन्दी प्रेमियों ने जिस प्रकार वहां के मेरे दौरे को लेकर उत्साह दिखाया है, वो हृदय को छू गया है! अपनी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हूँ’.

कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाइजीरिया दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने वाला होगा. 

यह भी पढ़ें- जांच या मजाक! कनाडा में मंदिर पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल पुलिस अफसर को मिली क्लीन चिट

पूरी खबर पढ़ें

20240704_090613
20241212_122515

सम्बन्धित खबरें

लेखक की अन्य खबरें