back to top
जिलाखगड़ियापद्मश्री से सम्मानित, पूर्व रक्षा मंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम...

पद्मश्री से सम्मानित, पूर्व रक्षा मंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव का 85 वीं जयंती मनाया

खगड़िया/अलौली : फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के तत्वावधान में श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय के सभागार में दिवंगत मुलायम सिंह यादव का 85 वीं जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन, सत सत नमन एवं याद किया गया। तथा नेताजी मुलायम सिंह यादव अमर रहे, नारों को बुलंद किया गया।

अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि स्मृतिशेष मुलायम सिंह यादव सच्चे अर्थों में पद्मश्री, राजनेता, रक्षा मंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने शोषित पीड़ित वंचित उपेक्षित दलित अल्पसंख्यक गरीब बहुजनों का मसीहा थे। इनका निधन 10 अक्टूबर 2022 में हुआ।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया मिशन यादव एसोसिएशन व अभियान से जुड़े रामचंद्र यादव, चंदर यादव, नरेश यादव ललन पोद्दार, पलटू यादव, प्रकाश ठाकुर, दानवीर यादव आदि ने भाग लिया। तथा नेताजी के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेकर उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सम्बन्धित खबरें

Patna
overcast clouds
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
68 %
3.9kmh
96 %
Thu
29 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
36 °

लेखक की अन्य खबरें