back to top
जिलाखगड़िया26 नवंबर को संविधान दिवस पर संविधान, लोकतंत्र, देश, आरक्षण, वोट, शिक्षा,...

26 नवंबर को संविधान दिवस पर संविधान, लोकतंत्र, देश, आरक्षण, वोट, शिक्षा, रोजगार बचाओ नारों के साथ होगा प्रदर्शन सभा

  • देशभक्ति की भावना को कुंठित कर अंधभक्ति की भावना जागृत करने की साजिश, संविधान लोकतंत्र खतरे में – किरण देव यादव

खगड़िया/अलौली : देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष सह मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, आरक्षण बचाओ, वोट बचाओ, मानवता बचाओ, शिक्षा बचाओ, रोजगार बचाओ, नारों के साथ प्रदर्शन एवं सभा किया जाएगा।

श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय संविधान को संशोधन के नाम पर मनोनुकूल मनुवादी संविधान बनाने हेतु संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बने संविधान को समाप्त करने की साजिश कर रही है, जिससे संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र सरकार वन मेन, वन डिसीजन, वन फेस, वन नेशन, वन पार्टी बनाने की कुत्सित प्रयास कर रही है। सरकार व प्रशासन वन एक्ट, वन जस्टिस, वन पेंशन वेतन, वन सिस्टम क्यों नहीं करती है, दोहरी चरित्र क्यों ?

श्री यादव ने कहा कि देशवासियों को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक बौद्धिक तौर पर कमजोर किया जा रहा है, वहीं भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्नता के वजाय स्वयंभू व्यक्तिवादी विचारधारा, समाजवादी के बजाय मनुवादी पूंजीवादी व्यवस्था, पंथनिरपेक्ष के बजाय धार्मिक कट्टरता, लोकतंत्र के बजाय स्वयंभू सत्ता, न्याय के वजाय अन्याय, अभिव्यक्ति के वजाय कुंठित विचार, स्वतंत्रता के वजाय मानसिक आर्थिक गुलामी, गरिमा के बजाय अमर्यादित व्यवहार क्रियाकलाप, एकता के बजाय अनेकता, अखंडता के बजाय खंड-खंड में विभाजन, विश्वास के बजाय अंधविश्वास, संप्रभुता के वजाय अधिनायकवादी तानाशाही, समता समानता के बजाय विषमता गैर बराबरी, बंधुता के बजाय नफरत उन्माद पैदा कर संविधान के मूल प्रस्तावना भावना उद्देश्य पर कुठाराघात किया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि वहीं मौलिक अधिकार रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ्य दवा रोजगार छीना जा रहा है। देश में उन्माद नफरत फैलाई जा रही है तथा अधिकार से वंचित किया जा रहा है। देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, निजीकरण, बलात्कार, पलायन, हिंसा, भीड़तंत्र चरम पर है। तथा किसान मजदूर छात्र नौजवान महिला आम आवाम का अधिकार हनन कर चौतरफा हमला किया जा रहा है।

शोषण दोहन, दमन, अन्याय, अत्याचार, आतंक फैलाई जा रही है। छद्म राष्ट्रवाद, धर्म, मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम के नाम पर आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, सद्भाव, एकता को समाप्त किया जा रहा है। देश भक्ति की भावना को कुंठित कर अंधभक्ति जागृत किया जा रहा है।
श्री यादव ने 26 नवंबर 2024 को 12 बजे दिन में सदर अस्पताल चौक पर आहूत प्रदर्शन सभा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का सभी अंबेडकरवादी बहुजन, प्रगतिशील विचारधारा, प्रबुद्धजन, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता से अपील किया है।

सम्बन्धित खबरें

Patna
broken clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
42 %
3.2kmh
76 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
32 °

लेखक की अन्य खबरें