- जिले के अलौलीगढ़ घाट सहित 11 पूलों का रद्द डीपीआर को दुरुस्त कर जल्द पुल निर्माण किया जाय – किरण देव यादव
खगड़िया/अलौली : बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि विगत महीने अलौली प्रखंड के पुरानी बागमती नदी पर दो गांव के बीच छोटी पुरानी बागमती नदी पर बने आधे दर्जन लोहे का पुल जर्जर होने के स्थिति में उक्त स्थल पर पक्की पुल निर्माण करने की मांग जोर-शोर से उठाया गया था, जो दैनिक समाचारपत्र आज, दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान अन्य अधिकतर अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।
तथा जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरकार से उक्त स्थल पर स्थाई पक्की पुल निर्माण करने की मांग किया गया था। श्री यादव ने कहा कि विगत 28 नवंबर 2024 को अलौली विधायक रामवृक्ष सदा ने संज्ञान लेते हुए विधानसभा के शून्य काल में विभाग से आईसीसी पूल निर्माण करने हेतु मांग किए हैं।
श्री यादव ने विधायक को साधुवाद धन्यवाद देते हुए कहा कि गढ़वन्नी भिखारी घाट, सिमराहा, गौराचक, पर्री, अंबा में पूल निर्माण करने की दिशा में त्वरित गति से जल्द कार्य किया जाए।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने अलौली गढ घाट कोशी नदी सहित जिले के 11 पूल का रद्द डीपीआर को दुरुस्त कर विभिन्न स्थलों पर पुल निर्माण करने की दिशा में भी मजबूत पहल करने की मांग किया है। विधायक द्वारा देर से ही सही संज्ञान लेने पर साधुवाद देते हुए दुरुस्त कार्य करने की मांग किया है।