- संविधान लोकतंत्र समाजवाद एवं हमारी भूमिका विषयक प्रबोधन कार्यक्रम का होगा आयोजन – प्रोफेसर संजय मांझी
- बहुजन क्रांति की नींव रखने हेतु प्रबोधन कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक – आर्यन, रोशन
- सभी विचारधाराओं को आम आमंत्रित कर किया जाएगा व्यापक भागीदारी – सुबोध, उमेश
खगड़िया सदर : दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण यादव का आगमन 9 दिसंबर 2024 को खगड़िया में होगी। उक्त कार्यक्रम की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता किरण देव यादव ने दिया।
उक्त बौद्धिक प्रबोधन कार्यक्रम की सफलता हेतु कोशी कॉलेज के मैदान में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी किरण देव यादव ने किया। उन्होंने बताया कि संविधान, लोकतंत्र एवं समाजवाद, हमारी भूमिका विषयक मुद्दे पर प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव छात्र, नौजवान, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, प्रबुद्धजनों प्रगतिशील व बहुजन विचारधाराओं के आमजनों को संबोधित करेंगे। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार, देश की दशा एवं दिशा पर गंभीर चर्चा किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ एवं समाजवाद की स्थापना हेतु बहुजन क्रांति व सामाजिक न्याय आंदोलन को तेज करने हेतु उक्त प्रबोधन कार्यक्रम बहुजन के भविष्य हेतु मील का पत्थर साबित होगा। डॉ आंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो, मूल मंत्र पर बल दिया जाएगा।
बैठक में सोशल जस्टिस आर्मी के आर्यन राय ने कहा कि डॉक्टर लक्ष्मण यादव के आगमन पर पर्चा पोस्टर बैनर प्रकाशन, गेट व स्टेज निर्माण, मायकिंग करना तथा जिले के सातों प्रखंडों में पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
प्रोफेसर डॉक्टर संजय मांझी ने कहा कि बहुजन महापुरुषों के आदर्श पर चलने एवं बहुजन क्रांति को तेज करने हेतु उक्त कार्यक्रम बौद्धिक विकास हेतु सहायक सिद्ध होगा।
छात्र नेता रोशन कुमार ने कहा कि जिले में व्यापक भागीदारी के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल किया जाएगा। बैठक में समाजसेवी उमेश ठाकुर, सुबोध यादव, धर्मेंद्र कुमार राम सुचित पासवान राहुल कुमार चंद्रशेखर मंडल नवीन कुमार, अमीर रजा, राहुल कुमार, राजा कुमार, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुल्तान जी ,रहमत अली, रौशन राणा, एवं दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता छात्र नौजवान ने भाग लिया।