- यूपी, कुर्सी, पद, संभल को संभालने में विफल है योगी सरकार – किरण देव यादव
- योगी सरकार नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे – उमेश, धर्मेंद्र
- यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू हो – मधुबाला, मुरली
- अल्पसंख्यकों की जान माल की सुरक्षा की गारंटी हो – राम सूचित, चंद्रशेखर
खगड़िया सदर : उत्तर प्रदेश के संभल में सत्तासीन साजिश के तहत सर्वे करने के नाम पर हुई दंगा के विरोध में तथा विपक्ष अखिलेश यादव को घटनास्थल का दौरा करने, पीड़ितों से मिलने से रोकने एवं सपा सांसद नेताओं को नजर बंद करने के खिलाफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन रेलवे जंक्शन चौक खगड़िया में किया गया। पुतला दहन एवं सभा की अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि भाजपाई आर एस एस नीत उत्तर प्रदेश की सरकार आदित्यनाथ योगी से यूपी, कुर्सी, पद, संभल नहीं रहा है जिसके कारण संभल में पुलिस के संरक्षण में सत्तासीन साजिश के तहत दंगा हुई, संवेदनशील माहौल बनाकर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है, संभल को आदित्यनाथ योगी नहीं संभाल पा रहे हैं, सत्ता पोषित गुंडा असामाजिक तत्वों को अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं, राज्य पर नियंत्रण खो दिया है। शासन चलाना मुश्किल हो चुका है। विधि व्यवस्था समाप्त हो गई है, इसलिए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को इस्तीफा दे देनी चाहिए। एवं उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करनी चाहिए।
श्री यादव ने संभाल की घटना की घोर निंदा किया है तथा अल्पसंख्यकों की जान माल की सुरक्षा की गारंटी करने की मांग किया। पुतला दहन आंदोलन में संभल बचाओ, दंगा से बचाओ, मानवता इंसानियत बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ, देश बचाओ, संविधान लोकतंत्र बचाओ, आदि गगनभेदी नारे लगाये।
पुतला दहन आंदोलन में अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर, संयोजक मधुबाला, सचिव धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार, मीडिया मुरली रविदास, राम सुचित पासवान, चंद्रशेखर मंडल आदि सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वक्ताओं ने शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार को लेकर आंदोलन तेज करने एवं आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव इंद्रधनुषी तहजीब, विधि व्यवस्था बनाए रखने का अपील किया।