- डॉ राजेंद्र प्रसाद सच्चे अर्थों में प्रथम राष्ट्रपति स्वतंत्रता सेनानी एवं सादगी के प्रति मूर्ति थे – किरण देव यादव
- हृदय स्थल-प्रतिमा स्थल पर गंदगियों का अंबार, अतिक्रमण का शिकार, जयंती पर प्रशासन, प्रतिनिधि द्वारा नहीं की गई याद – मधुबाला, उमेश
खगड़िया सदर : देश बचाओ अभियान के बैनर तले डॉ राजेंद्र प्रसाद का 140 वीं जयंती हृदय स्थल राजेंद्र चौक प्रतिमा स्थल पर मनाया गया। सर्वप्रथम इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सब मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता की रामदेव यादव ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद सच्चे अर्थों में प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी एवं सादगी के प्रतिमूर्ति थे।
देश बचाओ अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर संयोजक मधुबाला संयुक्त सचिव मुरली रविदास सह सचिव राम सुचित पासवान उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल सचिन धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व एवं सादा जीवन उच्च विचार से सीख लेने की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद प्रभु नारायण सिंह का प्रतिमा स्थल, गोलंबर गंदगियों एवं अतिक्रमण से अटा पटा है। इनके जयंती के अवसर पर भी साफ सफाई, रंग रोगन, अतिक्रमण मुक्त नहीं करना, एवं जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा जयंती नहीं मानना, नगर परिषद एवं जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि की लापरवाही को दर्शाता है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति प्रशासन सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।