- फरकिया अलौली खगड़िया का सर्वांगीण विकास हेतु 18 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के आगमन पर सौंपा जाएगा – किरण देव यादव
- मुख्यमंत्री के आगमन पर फरकिया वासियों के बीच हर्ष व्याप्त, स्वागत को आतुर, सार्थक व सफल होगा प्रगति यात्रा
खगड़िया सदर : फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के बैनर तले श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली के सभागार में सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, स्वामी विवेकानंद के जयंती पखवाड़ा मनाया गया।
इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन याद किया गया तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वहीं फरकिया के सर्वांगीण विकास को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने कहा कि फरकिया अलौली खगड़िया का सर्वांगीण विकास हेतु 18 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के अलौली खगड़िया महेशखूंट आगमन पर स्मार पत्र ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
श्री यादव ने कहा कि खगड़िया से अलौली तक ट्रेन जल्द चालू करने, अलौली गढ़ घाट बागमती नदी पर पूल निर्माण कार्य का शिलान्यास करने, अलौली हाई स्कूल फील्ड को स्टेडियम बनाने, डिग्री कॉलेज का निर्माण करने, मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने, पंच सरपंच सहित स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों को 2001 ई से पेंशन चालू करने, वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 5000 रूपए मासिक करने, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सभी प्रखंडों में तरणताल पार्क एवं पुस्तकालय का निर्माण करने, अलौली को अनुमंडल एवं महेशखूंट को प्रखंड बनाने, अलौली में रजिस्ट्री ऑफिस खोलने, इचरुआ गरैया घाट तथा जगमोहरा बहबा घाट निकट कोशी कमला करेह नदी के त्रिवेणी संगम को पर्यटन स्थल का दर्जा देने व विकसित करने, खगड़िया मानसी महेशखूंट के पश्चिम रेलवे केबिन ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण करने आदि मांग किया जाएगा।
बैठक में फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह, संयुक्त सचिव दानवीर यादव, विश्व मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष महेश्वर यादव महासचिव ब्रजनंदन महतों, फरकिया मिशन के मुकेश राम निरंजन कुमार दिनेश कुमार विजय यादव अरुण यादव जितेंद्र कुमार रामचंद्र यादव दिनेश पेंटर पंकज यादव विष्णु देव यादव आदि ने भाग लिया।
श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का अलौली खगड़िया महेशखूंट आगमन से फरकियावासियों के बीच हर्ष व्याप्त है। उनके स्वागत को फरकियावासी आतुर है।