- महात्मा बुद्ध के ज्ञान शांति सत्य अहिंसा करुणा दया एवं डॉ आंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो, को आत्मसात कर संविधान लोकतंत्र देश को बचाने की जरूरत – किरण देव यादव
- बहुजन महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर विश्व देश एवं बिहार का विकास संभव – मोनी सुनील
- स्वतंत्रता एकता अखंडता संप्रभुता बंधुता समता समानता हेतु बहूजनों को आंदोलन तेज करने की जरूरत – प्रवीण कुंदन सोनू
- बिहार में व्याप्त बदहाली बेरोजगारी बेकारी अशिक्षा गरीबी पलायन अराजकता भ्रष्टाचार महंगाई को समाप्त करने से ही बिहार दिवस सार्थक होगा – उमेश मधुबाला
- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं राजपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
खगड़िया सदर : महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बोधगया महाबोधि महाविहार को मनुवादियों द्वारा अतिक्रमण करने कब्जा करने का उचित प्रयास करने बौद्ध व्यवस्था का उल्लंघन करने के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा किया गया जिसका नेतृत्व देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष भीम आर्मी के संरक्षक किरण देव यादव, भारत मुक्ति मोर्चा के मोनी पासवान, बहुजन मुक्ति क्रांति के प्रवीण पासवान, बहुजन मुक्ति पार्टी के उदय सदा, शोषित समाज दल के चंद्रशेखर मंडल, पिछड़ा की पिछड़ा प्रकोष्ठ के सरवन वर्मा, फरकिया मिशन के लालमणि सदा, महिला विकास सेवा संस्थान के मधुबाला, भीम आर्मी के सोनू कुमार , कुंदन पासवान ने संयुक्त रूप से किया।
सबों ने एक स्वर में कहा कि गया जिले के बोधगया में अवस्थित बौद्ध मंदिर को मनुवादियों द्वारा अतिक्रमण घुसपैठ करने, बौद्ध व्यवस्था को तोड़ने, 1949 में संबंधित कानून को रद्द करने, बहुजन पर हमला हत्या बलात्कार अन्याय अत्याचार को रोकने आदि सवाल को लेकर मांग पत्र जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं महामहिम राज्यपाल के नाम प्रेषित किया गया।
बहुजन नेताओं ने कहा कि उक्त चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा चरण का आंदोलन पूरे देश सहित बिहार के सभी जिलों में सफल रहा। समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि आगामी 9 अप्रैल को जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा कर जेल भरो आंदोलन के तहत सैंकड़ों बहुजन कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
नेताओं ने कहा कि भारत महात्मा बुद्ध महावीर कबीर का धरती है। महात्मा बुद्ध ने इस क्षेत्र में भ्रमण यानी विहार किया, यही क्षेत्र समय के अंतराल में भ्रमण विहार के नाम पर राज्य का नाम बिहार पड़ा।
नेताओं ने कहा कि आज शांति ज्ञान अहिंसा का राज्य बिहार में अशांति आशिक्षा बेरोजगारी गरीबी पलायन बदहाली हत्या व्याप्त है। जब तक उक्त समस्याओं का समूल समाधान नहीं होगा, तब तक बिहार दिवस मनाना सार्थक नहीं होगा।
आंदोलन में देश बचाओ अभियान के मिशन सुरक्षा परिषद के मुरली रविदास, राम सुचित पासवान, तितली भारती विनोद पंकज नवल यादव, हरेराम यादव, हरे कृष्ण उमेश यादव आदि ने सक्रिय भाग लिये।
सभा की अध्यक्षता आजाद पासवान, मंच संचालन मोनी पासवान, धन्यवाद ज्ञापन चंद्रशेखर मंडल ने किया।