back to top
धर्म कर्ममुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि:शहरी इलाके में घुसा...

मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि:शहरी इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चे घर में कैद, जुगाड़ के नाव के सहारे आवागमन

बिहार न्यूज़ : नेपाल से पानी छूटने के बाद बूढ़ी गंडक नदी में जलस्तर में वृद्धि हुई है। इसके कारण मुजफ्फरपुर जिले के शहरी इलाके के आश्रम घाट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस इलाके में लगभग 2 सौ से अधिक परिवार रहते हैं। सभी पलायन करने को मजबूर हैं। परिजन बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर चुके हैं। मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे हैं। लोग घर से बाहर निकलने के लिए जुगाड़ नाव का सहारा ले रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश भी है। उनका कहना है की हर साल बाढ़ के कारण इलाके के लोगों को तीन महीने के लिए पलायन कर जाते हैं। क्या बोले ग्रामीण स्थानीय महिला चिंकी कुमारी ने बताया कि अचानक आज सुबह बाढ़ का पानी इलाके में पहुंचा, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही बाढ़ के पानी के साथ सांप बिच्छू और कीड़े निकल रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिला है, यहां से निकल कर दूसरे जगह चले जायेंगे। प्रवीण कुमार ने बताया की आइस क्रीम ठेला पर बिक्री करते हैं। करीब पांच साल से इस इलाके में रह रहे हैं। हर साल बाढ़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज सुबह से अचानक पानी बढ़ गया है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। सभी बच्चे घर में हैं। आवागमन के लिए थर्मोकोल के नाव का सहारा है। काफी डर लगता है, लेकिन मजबूरी भी है।

Source link

सम्बन्धित खबरें

Patna
scattered clouds
43.4 ° C
43.4 °
43.4 °
21 %
1.4kmh
30 %
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
40 °
Mon
39 °

लेखक की अन्य खबरें