back to top
TRENDING NOW
TOB के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, टीचर्स आफ बिहार का स्थापना दिवस, शिक्षक को किया गया सम्मान... अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक का 2329 वीं तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहड़मल का 712 वीं जयंती मन... जिले में डॉ अंबेडकर के जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, दर्जनों स्थल पर धूमधाम से मनेगी जयंती अलौली गढ़ ऐतिहासिक रामनवमी मेला के मद्देनजर ट्रेन जल्द चालू करने की मांग को लेकर स्टेशन रोड जामकर कि... अनुभव आधारित शिक्षा कार्यक्रम में शिक्षकों के बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन अप्रैल फूल मूर्ख दिवस पर चिंतन गोष्ठी का किया आयोजन मध्य विद्यालय शंकरपुर चौवनिया में छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण व अभिभावक शिक्षक संगोष... जिला, राज्य, देश भर में सभी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे पदाधिकारी क... जिला प्रेस क्लब भवन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, उद्घाटन एवं सभी पत्रकारों को निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने के संद... आशा ममता फेसीलेटर , सेविका सहायिका, रसोईया, जीविका, सफाई कर्मियों का संयुक्त विधानसभा मुख्यमंत्री का... प्रखंड स्तर पर अग्निशमन कार्यालय खोलने, प्रखंड में अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध रहने एवं अग्नि पीड़ितो को म... मानसिक रुप से असंतुलित अव्यवहारिक नितीश सरकार को बर्खास्त करने, देशद्रोह की मुकदमा दर्ज करने व नैतिक... 26 मार्च को लखनऊ चारबाग रविन्द्रालय में आयोजित मिशन सुरक्षा परिषद का 8 वां स्थापना दिवस में देश भर स... महात्मा बुद्ध एवं डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन का किया गया आगाज राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन 21 मार्च को डीएम के समक्ष किया जा... 23 मार्च को शहीदेआजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का 94 वीं शहादत दिवस मनाया जाएगा - किरण देव यादव विगत तीन वर्षों से निर्माण काल से ही बंद पड़े भूतबंगला में तब्दील प्रेस क्लब भवन का साफ सफाई, रंग रो... जिले के विभिन्न समाजसेवी द्वारा आग्रह पत्र प्रेषित कर रेल व जनहित में स्थानांतरण रोकने की लगाई गुहार भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में निकाला गया प्रतिरोध कैंडल मार्च, पीएम सीएम उपमुख्... भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान सहित कई संगठन के संयुक्त तत्वाधान में निकाला जाएगा प्रतिरोध मार्च, पीएम स... होली मिलन समारोह 2025 मानने को लगी होड़ , होली रंग अबीर के बहाने साधे राजनीतिक होली संविधान, डॉ आंबेडकर एवं अतिथियों को साक्षी मानकर सुप्रसिद्ध समाजसेवी किरण देव यादव के सुपुत्री पोयम ... मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया मानवसेवा की ओर नही पहल, मानसिक शांति के लिए सदस्यता ग्रहन करें सीआरएस जांच टीम से सकारात्मक प्रगति रिपोर्ट रेल विभाग को भेजने एवं डीआरएम से अलौली तक जल्द ट्रेन चाल... फरकिया राज्य महामूर्खाधिपति सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का हुआ भव्य अनूठा अनोखा आकर्षक ऐतिहासिक आयोज... जानिए शीलभद्र और खिलजी से कैसे जुड़ा है नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास टीचर्स ऑफ बिहार और एससीईआरटी के बीच ऐतिहासिक समझौता प्रखंड स्तरीय टी एल एम मेला का आयोजन मध्य विद्यालय नूरपुर के प्रांगण में संपन्न भारतीय नाई समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का 37 वीं पुण्यतिथि मनाया, लिया संकल्प, जयघोष का लगाए... आरक्षण : क्या और क्यों? 100 में 90 शोषित, 90 भाग हमारा है, नारों के साथ बुद्धिजीवी नागरिक मंच ने बाबू जगदेव प्रसाद का 103 वा... आत्महत्या के प्रकार, कारण और उसके उपाय प्रतिनिधियों का महाजूटान आंदोलन की सारी तैयारी पूर्ण, व्यापक भागीदारी से अधिकार रैली होगा ऐतिहासिक होटल पाटलिपुत्र निर्वाणा, पटना में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित एमआईपी के क्रियान्वयन से संबधित रा... मनमन बाबा को पुनः बनाया गया जदयू का प्रदेश महासचिव 24 जनवरी को पटना मिलर हाई स्कूल में कर्पूरी संवाद सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल करने हेतु चलाया सघन जनसंपर... बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ मुंगेर जिला का सम्मेलन संपन्न, लिए गए कई निर्णय, कमेटी गठित सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, स्वामी विवेकानंद के जयंती का पखवाड़ा मनाया, महापुरुषों के विचारों को ज... 9 सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आगमन के मद्देनजर किया गया गिरफ्तार, कार्यक्रम समाप्ति... DECEPTION DETECTION TECHNIQUE पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट या ब्रेन मैपिंग क्या है? क्या है नारसिसिजम और इकोइस्ट ? बांध के दोनों बगल भंवरा निर्माण कर स्लोपिंग कर रोड निर्माण करने की मांग को लेकर फरकियावासी ने किया प... प्रथम शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले का 194 वीं जयंती व पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि दिनदहाड़े एक शिक्षक के सीने में दाग दी गई तीन गोली, बीते एक साल पहले हुई थी शिक्षक की आपत्तिजनक वीडिय...
आर्थिक जगतसोने की कीमतों में 458 रुपए की बढ़ोतरी, ₹69,663 प्रति 10 ग्राम...

सोने की कीमतों में 458 रुपए की बढ़ोतरी, ₹69,663 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी भी 1383 रुपए महंगी हुई

आर्थिक : सोने और चांदी की कीमतों में आज (9 अगस्त) तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 458 रुपए बढ़कर 69,663 रुपए पर आ गया। गुरुवार को इसके दाम 69,205 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, एक किलो चांदी 1383 रुपए बढ़कर 80,263 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 78,880 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल सोना अप्रैल में 73,302 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

इस साल सोने में अब तक 6 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 6,311 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 69,663 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 69,205 रुपए पर पहुंच गए हैं।

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 2030 तक 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना
विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल के कारणों में भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत
मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए। अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

Source link

सम्बन्धित खबरें

लेखक की अन्य खबरें