20.1 C
Khagaria
Saturday, May 17, 2025
TRENDING NOW
официальным Сайт Онлайн Казино Пин Ап вход И Регистрация कसरैया धार को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर आंदोलन हेतु समाजसेवियों ने किया बैठक  मातृ दिवस मनाया, महिलाओं ने दी बधाई, पूजनीय वंदनीय अतुलनीय माताओं के भूमिका को किया नमन, मां तुझे सल... खगड़िया जिला का 44 वां स्थापना दिवस पर क्या खोया क्या पाया, विषयक समीक्षात्मक परिचर्चा का किया गया आ... देश में आयोजित युद्धाभ्यास, मॉक ड्रिल पर चौक चौराहे चौपाल पर गंभीर परिचर्चा देश बचाओ अभियान के बैनर तले रेलवे जंक्शन चौक पर किया गया प्रतिवाद मार्च, प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा सावित्रीबाई ज्योतिबा के जीवनी आधारित फुले फिल्म को हुबहू जल्द टैक्स फ्री रिलीज़ किया जाय - किरण देव ... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी रहें सतर्क बिहार के कई जिलों में आंधी पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी  पीएम द्वारा रिमोट से तथा एमपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना बुद्धिजीवियों ने आतंकवादी द्वारा पर्यटकों की हत्या की किया घोर निंदा, न्यायिक जांच की किया मांग पंचायती राज दिवस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ हुआ सौतेला व्यवहार - किरण देव यादव आतंकवादी हमला के खिलाफ शहीद 28 पर्यटकों को श्रद्धांजलि स्वरुप निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि, कि... प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल अलौली गढ मेला को राजकीय मेला एवं पर्यटन स्थल का दर्जा देने की उठी मांग तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 48वें दीक्षांत समारोह में बिहार के सरकारी शिक्षकों का रहा जलवा TOB के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, टीचर्स आफ बिहार का स्थापना दिवस, शिक्षक को किया गया सम्मान... अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक का 2329 वीं तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहड़मल का 712 वीं जयंती मन... जिले में डॉ अंबेडकर के जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, दर्जनों स्थल पर धूमधाम से मनेगी जयंती अलौली गढ़ ऐतिहासिक रामनवमी मेला के मद्देनजर ट्रेन जल्द चालू करने की मांग को लेकर स्टेशन रोड जामकर कि... अनुभव आधारित शिक्षा कार्यक्रम में शिक्षकों के बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन अप्रैल फूल मूर्ख दिवस पर चिंतन गोष्ठी का किया आयोजन मध्य विद्यालय शंकरपुर चौवनिया में छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण व अभिभावक शिक्षक संगोष... जिला, राज्य, देश भर में सभी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे पदाधिकारी क... जिला प्रेस क्लब भवन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, उद्घाटन एवं सभी पत्रकारों को निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने के संद... आशा ममता फेसीलेटर , सेविका सहायिका, रसोईया, जीविका, सफाई कर्मियों का संयुक्त विधानसभा मुख्यमंत्री का... प्रखंड स्तर पर अग्निशमन कार्यालय खोलने, प्रखंड में अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध रहने एवं अग्नि पीड़ितो को म... मानसिक रुप से असंतुलित अव्यवहारिक नितीश सरकार को बर्खास्त करने, देशद्रोह की मुकदमा दर्ज करने व नैतिक... 26 मार्च को लखनऊ चारबाग रविन्द्रालय में आयोजित मिशन सुरक्षा परिषद का 8 वां स्थापना दिवस में देश भर स... महात्मा बुद्ध एवं डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन का किया गया आगाज राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन 21 मार्च को डीएम के समक्ष किया जा... 23 मार्च को शहीदेआजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का 94 वीं शहादत दिवस मनाया जाएगा - किरण देव यादव विगत तीन वर्षों से निर्माण काल से ही बंद पड़े भूतबंगला में तब्दील प्रेस क्लब भवन का साफ सफाई, रंग रो... जिले के विभिन्न समाजसेवी द्वारा आग्रह पत्र प्रेषित कर रेल व जनहित में स्थानांतरण रोकने की लगाई गुहार भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में निकाला गया प्रतिरोध कैंडल मार्च, पीएम सीएम उपमुख्... भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान सहित कई संगठन के संयुक्त तत्वाधान में निकाला जाएगा प्रतिरोध मार्च, पीएम स... होली मिलन समारोह 2025 मानने को लगी होड़ , होली रंग अबीर के बहाने साधे राजनीतिक होली संविधान, डॉ आंबेडकर एवं अतिथियों को साक्षी मानकर सुप्रसिद्ध समाजसेवी किरण देव यादव के सुपुत्री पोयम ... मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया मानवसेवा की ओर नही पहल, मानसिक शांति के लिए सदस्यता ग्रहन करें सीआरएस जांच टीम से सकारात्मक प्रगति रिपोर्ट रेल विभाग को भेजने एवं डीआरएम से अलौली तक जल्द ट्रेन चाल... फरकिया राज्य महामूर्खाधिपति सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का हुआ भव्य अनूठा अनोखा आकर्षक ऐतिहासिक आयोज... जानिए शीलभद्र और खिलजी से कैसे जुड़ा है नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास टीचर्स ऑफ बिहार और एससीईआरटी के बीच ऐतिहासिक समझौता प्रखंड स्तरीय टी एल एम मेला का आयोजन मध्य विद्यालय नूरपुर के प्रांगण में संपन्न भारतीय नाई समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का 37 वीं पुण्यतिथि मनाया, लिया संकल्प, जयघोष का लगाए...
जिलापटनाPAK सेना ने कबूला- कारगिल-जंग में हमारे सैनिक मारे गए:पहली बार आर्मी...

PAK सेना ने कबूला- कारगिल-जंग में हमारे सैनिक मारे गए:पहली बार आर्मी चीफ बोले- हजारों पाकिस्तानियों ने देश और इस्लाम के लिए कुर्बानी दी

[ad_1]


पाकिस्तानी आर्मी ने पहली बार कारगिल जंग में अपनी भूमिका की बात स्वीकार की है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने एक कार्यक्रम के दौरान ये माना कि कारगिल जंग में पाकिस्तानी सेना शामिल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के खिलाफ जंग में मारे गए पाकिस्तान के लोगों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुनीर ने कहा, “पाकिस्तानी समुदाय बहादुरों का समुदाय है जो ये जानता है कि आजादी की कीमत कैसे चुकानी है। चाहे वो 1948 की जंग हो या 1965, 1971 या 1999 का कारगिल युद्ध, हजारों सैनिकों ने इस्लाम और देश के लिए अपनी जान कुर्बान की।” पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने 6 सितंबर को यह बयान दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पहली बार है, जब पाकिस्तानी सेना के किसी अधिकारी ने जंग में पाकिस्तानी सैनिकों के शहीद होने की बात कही है। इससे पहले तक पाकिस्तान ये दावे करता रहा है कि कारगिल जंग कश्मीर के मुजाहिदों ने छेड़ी थी। उसमें पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं थी। वहीं, भारत लगातार यह आरोप लगाता आया है कि कारगिल जंग LoC (नियंत्रण रेखा) को बदलकर कश्मीर पर कब्जा करने के लिए पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश थी। पाकिस्तानी सेना ने कारगिल की पहाड़ियों पर बनाए थे ठिकाने
कारगिल में लड़ाई की शुरुआत तब हुई, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने यहां ऊंची पहाड़ियों पर चुपचाप कब्जा कर अपने ठिकाने बना लिए थे। 8 मई 1999 को कारगिल की आजम चौकी पर पाकिस्तान के करीब 12 जवानों ने कब्जा कर लिया था। इन पाकिस्तानी सैनिकों को एक भारतीय चरवाहे ने देखा था। इस चरवाहे ने भारतीय सेना के जवानों को पाकिस्तानी सैनिकों के घुसपैठ की सूचना दी। इस तरह भारत को पहली बार घुसपैठ की जानकारी मिली। अभी तक भारत समझ रहा था कि थोड़े बहुत आतंकियों ने ही कश्मीर की घाटी पर कब्जा किया है, इसलिए भारत ने चंद सैनिकों को ही इन्हें खदेड़ने के लिए भेजा। जब भारतीय सेना पर अलग-अलग चोटियों से जवाबी हमले हुए तब पता चला कि ये एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस ने अपना रूस दौरा रद्द कर दिया था। भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय की तैयारी शुरू की। पाक सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर बैठे थे, इस वजह से भारतीय सैनिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारतीय जवानों ने दुश्मन की नजर से बचने के लिए रात में मुश्किल चढ़ाई की। शुरुआत में भारतीय सेना को इसी वजह से खासा नुकसान उठाना पड़ा। भारत ने मिग-29 और मिराज 2000 से पाकिस्तानी सैनिकों पर गिराए थे बम
इस युद्ध में वायुसेना और नौसेना की भी बड़ी भूमिका रही। वायुसेना ने मिग-29 और मिराज – 2000 विमानों के जरिए पाक सैनिकों पर बम बरसाए। इस दौरान पाकिस्तान ने हमारे दो लड़ाकू विमान मार गिराए थे, जबकि एक क्रैश हो गया था। नौसेना ने ऑपरेशन तलवार चलाया। इसके तहत कराची समेत कई पाक बंदरगाहों के रास्ते रोक दिए गए, ताकि वह कारगिल युद्ध के लिए जरूरी ईंधन की सप्लाई न कर सके। साथ ही भारत ने अरब सागर में अपने जहाजी बेड़े को लाकर पाकिस्तान के समुद्री व्यापार रास्ते को भी बंद कर दिया था। बोफोर्स तोपों ने बदला जंग का रुख
इस युद्ध में एक निर्णायक मोड़ तब आया जब भारत ने बोफोर्स तोपों को भी युद्ध मैदान में उतारने का फैसला लिया। आसमान से वायुसेना का हमला और जमीन से बोफोर्स तोप के भारी-भरकम गोलों ने पाकिस्तानी सैनिकों को भागने पर मजबूर कर दिया। करीब 2 महीने तक दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध चलता रहा। इस युद्ध में 527 भारतीय जवान शहीद हुए और पाकिस्तान के भी करीब 3000 सैनिक मारे गए। हालांकि, पाकिस्तान केवल 357 सैनिकों के मरने का ही दावा करता है। आखिरकार 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल के आखिरी चोटी पर भी कब्जा कर लिया। युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई थी। ये खबर भी पढ़ें… नवाज शरीफ बोले- भारत से रिश्ते सुधारना जरूरी:मेरे कार्यकाल में 2 भारतीय PM पाक आए; कारगिल जंग का विरोध किया तो सत्ता से हटाया पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा था कि उन्हें 1999 में सत्ता से इसलिए बेदखल कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने सेना के कारगिल प्लान का विरोध किया था। नवाज से भारत से रिश्ते ठीक करने पर भी जोर दिया। नवाज ने कहा- मुझे इस बात की वजह जानने का हक है कि मुझे 1993 और 1999 में सत्ता से क्यों हटा दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

सम्बन्धित खबरें

Patna
scattered clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
63 %
5.6kmh
32 %
Sat
44 °
Sun
43 °
Mon
38 °
Tue
41 °
Wed
42 °

लेखक की अन्य खबरें