back to top
जिलासारणएकबार फिर बिहार में 12 करोड़ की लागत से बना यह पुल...

एकबार फिर बिहार में 12 करोड़ की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिरा, जान-माल की छति की खबर नही

अररिया :बिहार में उदघाटन से पहले हीं पुलों का धस जाना, गिर जाना, नदी में समा जाना अब आम बात सी हो गई है, ताजा मामला अररिया से जुड़ा हुआ है जहाँ के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को नदी में समा गया। किसी तरह के जान माल की छति की खबर अबतक नही है।

आपको बतादें कि, बकरा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही 12 करोड़ की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिर गया। सिकटी प्रखंड के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था।

मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है।

सिकटी विधायक विजय मंडल के अनुसार जिले के ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से यह पुल तैयार किया गया था। जमीन पर ही पिलर गाड़कर इसे तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी नहीं बना था। करीब 12 करोड़ की लागत वाली करीब 100 मीटर का यह पुल था। इसका उद्घाटन नहीं हुआ था, पूरी तरह से कंप्लीट भी नहीं था।

सम्बन्धित खबरें

Patna
scattered clouds
43.4 ° C
43.4 °
43.4 °
21 %
1.4kmh
30 %
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
40 °
Mon
39 °

लेखक की अन्य खबरें