back to top
जिलापटनासरफराज खान ने 150 रन बनाकर हासिल किया बड़ा मुकाम, 28 साल...

सरफराज खान ने 150 रन बनाकर हासिल किया बड़ा मुकाम, 28 साल बाद दिखा ये नजारा, क्रिकेट न्यूज़

सरफराज खान ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। वह शनिवार को मुकाबले के चौथे दिन 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 195 गेंदों का सामना किया, जिसमें 18 चौके और 3 छक्के जड़े। 26 वर्षीय सरफराज की यह पहली इंटरनेशनल सेंचुरी है। उन्होंने इसी साल फरवरी में डेब्यू किया था।

28 साल बाद दिखा ये नजारा

सरफराज ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह एक ही टेस्ट में शून्य पर आउट होने और 150 प्लस स्कोर करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। भारत के लिए 28 बाद किसी खिलाड़ी ने यह कारनामा अंजाम दिया है। सरफराज से पहले एक ही टेस्ट में ऐसा कमाल पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया ने किया था। मोंगिया ने 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 152 रन बनाए और दूसरी पारी में डक शिकार हुए।

भारत के लिए एक ही टेस्ट में शून्य और 150 प्लस स्कोर

0 और 163* – माधव आप्टे बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1953

152 और 0 – नयन मोंगिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 1996

0 और 150 – सरफराज खान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024

सरफराज ने की अहम साझेदारी

मध्यक्रम बल्लेबाज सरफराज ने दो अहम साझेदारियां कीं। उन्होंने शुक्रवार को तीसरे दिन विराट कोहली (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। इसके बाद, सरफराज ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की पार्टरनशिप की। सरफराज 85वें ओवर में अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी का सिकार बने, जिसके बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

न्यूजीलैंड को मिला 107 का टारगेट

पंत की पारी का अंत 89वें ओवर में हुआ। वह सेंचुरी से महज एक रन से चूक गए। पंत के बल्ले से 105 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 99 रन निकले। भारत ने आखिरी 6 विकेट 54 रन जोड़कर खोए। भारत की दूसरी पारी 99.3 ओवर में 462 सिमटी और न्यूजीलैंड को 107 रनों का छोटा टारगेट मिला। टीम इंडिया पहली पारी में केवल 46 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में न्यूजलैंड ने 402 का विशाल स्कोर बनाया।

पूरी खबर पढ़ें

सम्बन्धित खबरें

Patna
overcast clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
57 %
4.7kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
32 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
35 °

लेखक की अन्य खबरें