- डॉ अंबेडकर सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुता के पक्षधर थे – किरण देव यादव
खगड़िया सदर : देश बचाओ अभियान के बैनर तले डॉ अंबेडकर का 68 वीं परिनिर्वाण दिवस सदर अस्पताल चौक अवस्थित संपर्क कार्यालय में मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित श्रद्धांजलि दिया एवं कोटि-कोटि नमन, याद किया गया। तथा डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे, शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो, नारों को बुलंद किया गया।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर सच्चे अर्थों में संविधान निर्माता, भारत रत्न, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, समता मूलक समाज की स्थापना का पैरोकार थे। वे सामाजिक न्याय स्वतंत्रता सद्भाव आपसी प्रेम भाईचारा शांति समानता के पक्षधर थे।
कार्यक्रम में मधुबाला उमेश ठाकुर धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार मुरली रविदास राम सूचित पासवान गणेश गौरव कालेश्वर ठाकुर सीमा देवी नविता कुमारी आदि ने उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।