- डॉ आंबेडकर के विचार एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन
- डॉ आंबेडकर के विचार सिद्धांत को आत्मसात करने की जरूरत इंस्पेक्टर – अरविंद राम
- डॉ आंबेडकर के अधूरे सपने को साकार करने हेतु शिक्षित, संगठित, संघर्ष करने की जरूरत – किरण देव यादव
खगड़िया सदर : डॉक्टर अंबेडकर भवन बालवाही अवस्थित डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कर्यक्रम की अध्यक्षता पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष समाजसेवी किरण देव यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ आंबेडकर के विचार एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्टी को संबोधित करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का विचार महान है जिन्होंने सभी को बराबरी का हक दिया। इनका विचार अनुकरणीय है। हम सभी को उनके विचार को आत्मसात करना चाहिए तभी सच्चे अर्थों में हमारा समाज शिक्षित विकसित समृद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि हमें रचनात्मक सृजनात्मक सामाजिक स्तर पर कार्य करना चाहिए ताकि हमारा समाज आगे बढ़े तभी देश आगे बढ़ेगा।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि हम लोगों को दृढ संकल्पित होकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने हेतु उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। समाज को शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है। हम शिक्षित होंगे तभी हम, हमारा समाज व देश शिक्षित विकसित समृद्ध होगा एवं विश्व गुरु बनेगा। इसलिए हम सब मिलकर उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ें एवं जनमानस को आगे बढ़ाएं। तभी समाज में समानता आएगी। एवं डॉ अंबेडकर का सपना साकार हो पाएगा।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर मंडल सुखनंदन पासवान धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार मुरली रविदास सत्यार्थी रामविलास महतो राम सुचित पासवान आदि ने डॉ आंबेडकर के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व विचारों से सीख लेने पर बल दिया।