- डॉ आंबेडकर एवं किसान का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, लोकतंत्र की हत्या बंद करें सरकार – किरण देव यादव
- धार्मिक उन्माद नफरत से नहीं बल्कि आपसी प्रेम भाईचारा सामाजिक सुधार से बनेगा स्वर्ग – उमेश ठाकुर
- डॉ अंबेडकर की संविधान एवं किसान मजदूरों की मेहनत से धरती बनेगा स्वर्ग – धर्मेंद्र कुमार
खगड़िया सदर : देश बचाओ अभियान के बैनर तले डाक्टर अंबेडकर को अपमानित करने, किसानों पर लाठी चार्ज आंसू गैस से दमनात्मक करवाई करने एवं संसद भवन की लोकतांत्रिक गरिमा मर्यादा को उल्लंघन करने तथा लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त करने की निरंतर कोशिश करने एवं वन इलेक्शन : वन मैन, वन डिसीजन, वन पावर, फासीवाद अधिनायकवाद के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन आंदोलन, नुक्कड़ सभा रेलवे जंक्शन चौक पर किया गया जिसका नेतृत्व अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
संविधान लोकतंत्र में विश्वास करने वाले, अंबेडकरवादी, प्रगतिशील सोच के धनी बुद्धिजीवी प्रबुद्धजन, छात्र नौजवान मजदूर किसान सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
*नारा किया बुलंद* –
डॉक्टर अंबेडकर का अपमान –
नहीं सहेगा हिंदुस्तान
धरती गूंजे आसमान
डॉ अंबेडकर और किसान
यही हैं आज का भगवान
इन्हीं से होगा देश का कल्याण
स्वर्ग बनेगा भारत देश महान,
नारों को बुलंद किया गया।
पुतले को मुखाग्नि अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दिया। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर का गृह मंत्री द्वारा संसद में अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। तथा दिल्ली बॉर्डर पर किसानों पर लाठी चार्ज आंसू गैस छोड़ना सच्चे अर्थों में आज के भगवान पर कुठाराघात है। वहीं संसद भवन का मर्यादा का उल्लंघन करना भाजपा आरएसएस नीत सरकार की नियति बन गया है। श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार वन इलेक्शन के माध्यम से वन मैन, वन डिसीजन, वन पावर , फासीवाद, अधिनायकवाद स्थापित करना चाहती है। जिसे अमन पसंद इंद्रधनुषी तहजीब धर्मनिरपेक्ष भारत की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि आज देश में वन एजुकेशन, वन पेंशन, वन जस्टिस, वन लाव, वन इंप्लाइमेंट, वन हेल्थ की जरूरत है। महासचिव उमेश ठाकुर ने कहा देश में धार्मिक उन्माद नफरत मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम के बजाय आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द की जरूरत है।
सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आज किसान मजदूर ही भगवान है जो देश की जनता को पेट पालने का काम कर रही है। संयुक्त सचिव कालेश्वर ठाकुर, मीडिया मुरली रविदास, गणेश पासवान, सह सचिव राम सुचित पासवान, भीम आर्मी के अभय पासवान, सुबोध शर्मा, सुनील साहनी, आदि ने कहा कि किसी भगवान का नाम लेने से स्वर्ग नहीं आएगा बल्कि डॉक्टर अंबेडकर के संविधान एवं किसान मजदूर की मेहनत से धरती पर ही स्वर्ग बनेगा।
तू जिंदा है तो जिंदगी के जीत पर यकीन कर
अगर है कहीं भी स्वर्ग तो उतार ला जमीं पर,,,
संसद भवन में घटित मामले पर विपक्षी नेताओं पर की गई झूठा मुकदमा वापस लिया जाए।