- किसान मजदूर को सुदृढ़ होने से ही देश समृद्ध होगा – किरण देव यादव
खगड़िया सदर : देश बचाओ अभियान के बैनर तले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 122 वीं जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में बलुवाही अवस्थित गैराज परिसर में मनाया गया।
इस अवसर पर इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन याद किया गया तथा किसान नेता चौधरी चरण सिंह अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, चौधरी चरण सिंह तेरा नाम रहेगा, दिल्ली बॉर्डर पर किसानों पर लाठी चार्ज आंसू गैस चलाना बंद करो, किसानों पर हमला नहीं सहेंगे, नारों को बुलंद किया गया।
कार्यक्रम में अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सच्चे अर्थों में सादगी का प्रतिपूर्ति, किसानों का हमदर्द मसीहा थे, जिन्होंने किसानों के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए , किंतु आज का प्रधानमंत्री मोदी सरकार किसानों पर पानी, आंसू गैस, लाठी गोली चलबाकर 760 किसानों का हत्या करबा चुका है। किसानों पर हो रहे शोषण दमन हत्या के खिलाफ व अधिकार दिलाने के सवाल को लेकर संघर्ष तेज करना ही चौधरी चरण सिंह का जयंती मनाना सार्थक होगा।
अभियान के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि किसान मजदूर के मेहनत से देशवासियों का पालन होता है एवं किसान मजदूरों को सुदृढ़ होने से ही देश समृद्ध होगा।
कार्यक्रम में राजद के महासचिव विजय यादव, फरकिया मिशन के उपाध्यक्ष अरुण यादव, राजद के अमरजीत यादव, किसान नेता विकास चौधरी, मजदूर नेता संतोष कुमार आदि ने भाग लिया।