- महापुरुषों का जयंती पुण्यतिथि मनाना वर्तमान पीढ़ियों को जागरूक करना मकसद – किरण देव यादव
खगड़िया सदर : फरकिया मिशन के बैनर तले श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय के सभागार में प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 194 जयंती मनाया गया तथा पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री विद्वान डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन होने पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने प्रथम स्कूल अस्पताल वृद्ध आश्रम तथा अनाथ आश्रम का निर्माण किया। वे सच्चे अर्थों में शिक्षा की देवी है। वे समाज सुधारक थे। उन्होंने भेदभाव, उच्च नीच, बाल विवाह, सामाजिक बुराई कुरीतियों एवं सामंतवादी मनुवाद अंधविश्वास पाखंडवाद कर्मकांड के खिलाफ आजीवन संघर्ष किये।
कार्यक्रम में फरकिया मिशन के महासचिव लालमणि सदा रामचंद्र यादव पतंजलि के जितेंद्र कुमार विष्णु देव यादव हक्कर यादव आदि ने भाग लिया।