back to top
जिलाखगड़िया24 जनवरी को पटना मिलर हाई स्कूल में कर्पूरी संवाद सम्मेलन को...

24 जनवरी को पटना मिलर हाई स्कूल में कर्पूरी संवाद सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल करने हेतु चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

  • जेपी लोहिया कर्पूरी के सपना समाजवाद की स्थापना हेतु जन सुराज पार्टी संघर्षरत – किरण देव यादव

खगड़िया/अलौली : जन सुराज पार्टी के जिला महासचिव सह जिला चुनाव अधिकारी किरण देव यादव के नेतृत्व में अलौली प्रखंड के विभिन्न पंचायत अलौली रौन बथनाहा लदौरा सहसी हरिपुर सिमराहा बहादुरपुर के दर्जनों गांवों में जन सुराज पार्टी के बैनर तले 24 जनवरी 2025 को मिलर हाई स्कूल पटना में कर्पूरी संवाद सम्मेलन रैली में भाग लेने हेतु संपर्क अभियान चलाया गया।

श्री यादव ने दर्जनों स्थल पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलकर ही सच्चे अर्थों में समाजवाद की स्थापना होगी। सूत्रधार प्रशांत किशोर जी कर्पूरी ठाकुर के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेकर सच्चे अर्थों में समाजवाद की स्थापना हेतु संघर्षरत हैं।

श्री यादव ने कहा कि जेपी लोहिया कर्पूरी के शिष्य आज उन महापुरुषों के समाजवाद के सपनों पर कुठाराघात कर रही है। आज छात्र नौजवान मजदूर किसान महिलाओं आमजनों को एक नए समाज का निर्माण एवं समाजवाद की स्थापना हेतु संघर्ष तेज करने की जरूरत है। आज राज्य एवं देश में बेरोजगारी महंगाई पलायन गरीबी भुखमरी अशिक्षा निजीकरण उन्माद नफरत बाढ सुखाड़ जैसी समस्याएं सुरसा की तरह मुंह फैलाए हुए हैं जो बिहार एवं देश तथा आमजनों की विकास का बाधक है।

जनसंपर्क अभियान में अभियान समिति के संयोजक गजेंद्र सिंह प्रवक्ता विनय वरुण मुकेश चंद्रवंशी सरपंच श्रवण कुमार शीला पटेल मुखिया ललन कुमार अरुण यादव रवीश कुमार पूर्व मुखिया दिलीप यादव दिनेश ठाकुर प्रकाश ठाकुर कृष्णकांत यादव आदि दर्जनों सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सबों ने एक स्वर में कहा कि कर्पूरी संवाद सम्मेलन पटना में अलौली प्रखंड से सैकड़ो की संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया है।

सम्बन्धित खबरें

Patna
broken clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
42 %
3.2kmh
76 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
32 °

लेखक की अन्य खबरें