खगड़िया सदर : होली मिलन समारोह सह फरकिया राज्य महामूर्खाधिपति सम्मेलन का आयोजन युवा एकता जन कल्याण समिति एवं फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान तथा जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में कोठिया में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष किरण देव यादव, आजपा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमलेश कुमार, राजद नेता नीरज यादव , जिच्छू यादव, मनोज यादव, सहित सुभाष जोशी, चंद्रशेखरम, मक्खन शाह आदि को माला पहनकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का विधवत उद्घाटन पूर्व सदर विधायक पूनम देवी यादव ने किया। अतिथियों ने आमजनों को होली की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा सामाजिक बुराई कुरीतियों को समूल समाप्त करने का अपील किया।
कार्यक्रम में मूर्खाधिपति मुर्खाधिराज मूर्ख शिरोमणि का चयन किया गया। हास्य व्यंग्य एवं रंगों की होली के माध्यम से फरकिया राज्य बनाने का उठा मुद्दा, हंसोड़ आंदोलन होगा तेज, हास्य व्यंग्य कार्यक्रम से भागदौड़ की व्यस्त जिंदगी व तनाव से मिलेगी मुक्ति।
विभिन्न आकर्षक उम्दा उत्कृष्ट उल्लेखनीय विशेषण से विभूषित उपाधियां से नावाजा गया, रेवड़ियां की तरह बांटी गई उपाधियां। सूर लय ताल व गीत संगीत नृत्य की बही त्रिवेणी, ढोलक की थाप, झाल की झंकार, जोगीरा की तान से सजी महफिल।
महामूर्खों का हुआ जमावड़ा, ढोलक की थाप व झाल की झंकार पर थिरके मूर्खों की टोली , गाये अहरैन, मिलाये बेसुरा सुर में सुर। समर्पित समाजसेवी, प्रखर प्रख्यात पत्रकार, नामचीन लेखक कवि कवियत्री, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, कलाकारों का हुआ जमघट।
झूमे नाचे गाए खुशियों का मल्हार आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव, सामाजिक सौहार्द का दिये संदेश, वसुधैव कुटुंबकम, सर्वधर्म समभाव, बुद्धम शरणम गच्छामि का हुआ जयघोष उद्घोष।
- रंगों की फूहार, सर्वत्र प्यार का बहार, गाए मल्हार,
- होली का हुड़दंग, सबों के संग, जोगीरा का हुआ जंग, बजी झाल मृदंग, होली गीत के साथ सतरंगी रंग
फरकिया राज्य निर्माण गठन करने की किया घोषणा, मुद्दे पर सभी मुर्खमंत्री एक हो, एक स्वर में सर्वसम्मति से हुआ प्रस्ताव पारित भ्रष्टाचार बनी शिष्टाचार, लोकतंत्र बनाम राजतंत्र नामक एकांकी नाटक का होगा मंचन, विचार गोष्ठी, रंगारंग कार्यक्रम, प्रहसन का हुआ भव्य आयोजन।
दुनियां के मूर्खों एक हो, बुरा न मानो होली है, मूर्खों का राज निर्माण करो, नारों को किया गया बुलंद।
भ्रष्टाचार मंहगाई निजीकरण बेरोजगारी गरीबी पलायन, छद्म विकास, नफरत उन्माद, वर्तमान राजनीति व लोकतंत्र की हालात : प्रशासन सरकार की जनविरोधी भूमिका पर चला व्यंग वाण, कसे तंज, फब्तियों का फूहाड से किये सराबोर।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सुदृढ़ करने हेतु पीत पत्रकारिता तथा सामाजिक बुराई कुरीतियों पर किया गहरी चोट।
मूर्खों की जनता दरबार में निपटाये गये कई मामले, हुई सुनवाई, हुआ समस्याओं का समाधान, मिली निजात।
राधा का रंग, कन्हैया का पिचकारी,
प्यार की रंग से रंग दो दुनियां सारी
ये रंग ना जाने जात धर्म की बोली
मुबारक हो आपको
फरकियावासियों खगड़ियावासियों देशवासियों को रंग भरी प्यार की होली,,,
वक्ताओं ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि विलुप्त होती भारतीय लोक संस्कृति को अक्षुण्ण रखने एवं अश्लीलता फूहड़ता से परे सच्चे अर्थों में स्वच्छ मनोरंजन कर तनाव मुक्त खुशमय जिंदगी जीने व दीर्घायु होने की कला विकसित करने , समरसता कायम करने, एक नये सुंदर सुंदर स्वच्छ स्वस्थ समाज निर्माण करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में किरण देव यादव, सरवन कुमार, उमेश ठाकुर, सुमलेश कुमार, गुड्डू ठाकुर , धीरेन्द्र कुमार अध्यक्ष, श्रवण कुमार संरक्षक, डॉक्टर मंटू यादव उपाध्यक्ष, धरम कुमार सचिव, सूरज पासवान रोशन कुमार आनंद राज शुभम चौहान गौरव राजू राईन सहित
समस्त कोठिया फरकियावासियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में तितली भारती एवं मधुबाला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गीत संगीत नृत्य के माध्यम से दर्शकों का तालियां बटोरी।
मंच संचालन सरवन कुमार ने किया तथा मंटू यादव ने धनबाद ज्ञापन किया।