खगड़िया : “जिसका कोई नही उसका तो ख़ुदा है यारों” मानवता की सेवा, मानवता के पहली पहचान मानी जा सकती है, कुछ इसी तर्ज पर “मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया “के तत्वावधान में नवंबर 2024 से हर शनिवार को खगड़िया सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम में शामिल लोग अवश्यम्भावी लाभ के बदले मानसिक सुकून की तलाश में ये कार्य करते हैं, इस तरह के कार्यक्रम में आम जन समूह को भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिनाँक 13 मार्च 2025 गरीब और जरूरतमंदों के बीच अल्पाहार वितरण का पुनित कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय चक्रधर प्रसाद सिंह (संस्थापक प्राचार्य, संतमती सावित्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, बछौता) के सुपुत्र श्री विश्वजीत कुमार (प्रधानाध्यापक) द्वारा उनके पुत्र अर्पित के जन्मदिवस के शुभअवसर पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री विश्वजीत कुमार ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना सबसे बड़ी मानवता है और वे भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर करते रहेंगे। कार्यक्रम में मानवता संरक्षण मंच के सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।
मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। सेवा भाव के इक्षुक व्यक्ति मानवता संरक्षण मंच में सदस्यता ग्रहण करने के लिए +91 6200089559 पर संजय मंडलोई से समपर्क साध सकते हैं।
यह कार्यक्रम सहज, सरल, निर्बाध और निरंतर जारी रहे, इसके लिए मंच के सदस्यों ने सर्वसम्मति से तीन समूहों के गठन का निर्णय लिया है।
ग्रुप 1: समय व श्रमदान देने वाले सदस्य (15 सदस्य)
यह टीम प्रत्येक वितरण दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत से समापन तक सक्रिय रूप से सेवा कार्य में संलग्न रहेगी।
यदि कोई दाता किसी कारणवश तय तिथि पर सहयोग करने में असमर्थ रहता है, तो प्रत्येक सदस्य 200 रुपये का योगदान देकर सुनिश्चित करेगा कि खिचड़ी वितरण बाधित न हो।
ग्रुप 2: आर्थिक व वैचारिक सहयोग देने वाले सदस्य (25 सदस्य)
यह समूह प्रत्येक माह 200 रुपये का सहयोग देगा, जिससे कोष को मजबूती मिलेगी।
इस राशि का उपयोग आवश्यक बर्तनों की खरीद, प्राकृतिक आपदा के समय राहत सामग्री वितरण और अन्य मानवीय सेवाओं के लिए किया जाएगा।
ग्रुप 3: वार्षिक भोजन सेवा देने वाले सदस्य (52 सदस्य)
इस समूह के सदस्य अपनी इच्छा अनुसार वर्ष में कम से कम एक दिन अपने सौजन्य से भोजन बनवाकर वितरित करेंगे या एक दिन के लिए निर्धारित सहयोग राशि मानवता संरक्षण मंच को प्रदान करेंगे।
भोजन का मेनू और आयोजन तिथि सदस्य स्वयं तय कर सकते हैं।
यह पहल जरूरतमंदों के लिए एक आशा की किरण है और मंच के सभी सदस्यों का सामूहिक प्रयास इसे सतत और प्रभावी बनाए रखेगा।