- शहीद रचना पासवान, कोमल पासवान, ललन यादव, रितेश यादव, स्नेहा कुशवाहा, छोटूराम, रोहित राम को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
- बलात्कार हत्या अन्याय अत्याचार अराजकता भ्रष्टाचार एवं बिहार में व्याप्त जंगलराज के खिलाफ बिहार सरकार हटाओ – नया बिहार बनाओ, नारों को किया बुलंद – किरण देव यादव
- बहुजनों के इज्जत आबरू अधिकार बचाने की लड़ाई लड़ेगी भीम आर्मी – सावंत कुंदन
खगड़िया सदर : भीम आर्मी एवं देश बचाओ अभियान का संयुक्त तत्वावधान में कोशी कॉलेज से प्रतिरोध मार्च निकालकर डीएम के समक्ष प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मार्ग होते हुए राजेंद्र चौक एवं रेलवे जंक्शन चौक पर पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजयकांत सिंहा का पुतला दहन किया गया। तथा शहीद रचना पासवान, कोमल पासवान, ललन यादव, रितेश यादव, स्नेहा कुशवाहा, छोटूराम, रोहित राम को कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।
तथा सरकार सामंती मनुवादी विरोधी गगनभेदी नारे लगाए गए। आंदोलन का नेतृत्व भीम आर्मी के संरक्षक सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव एवं आर्मी के प्रमंडल प्रभारी सावंत प्रधान, कुंदन पासवान ने किया।
श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि औरंगाबाद में कोमल पासवान, सासाराम में रचना पासवान एवं एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला एवं स्नेहा कुशवाहा के साथ सामूहिक बलात्कार कर निर्मम हत्या की गई। वहीं पटना के नौबतपुर में ललन यादव, दुल्हिन बाजार में रितेश यादव , खगड़िया में छोटू राम एवं रोहित राम तथा मजदूर की हत्या की गई। बिहार में जंगलराज व्याप्त है, अपराधियों का बोलबाला है। बिहार एवं देश जल रहा है और मोदी नीतीश बंसी बजा तमाशा देख रहे हैं। बलात्कारी को क्लीन चिट दी जा रही है।
भीम आर्मी के प्रमंडल प्रभारी सावंत प्रधान ने कहा कि आज भाजपा आरएसएस की सरकार में पूरे देश में साजिश के तहत मनुवादियों द्वारा दलित बहुजनों पर हमला हत्या बलात्कार किया जा रहा है। पूरे देश में अराजकता भ्रष्टाचार का माहौल है। बहुजनों को गोलबंद होना होगा।
अभय, सोनू एवं कुंदन कुमार ने कहा कि बहुजनों को अपने अधिकार इज्जत आबरू को बचाने के लिए संगठित होकर आंदोलन को तेज करना होगा तभी मनुवाद सामंतवाद का सामना किया जा सकता है।
भीम आर्मी के प्रभारी सोनू कुमार, देश बचाओ अभियान के मुरली रविदास, बामसेफ के राम सुचित पासवान, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सुनील कुमार, एटक के चंद्रजीत यादव, ऐक्टू के सतीश कुमार, भीम आर्मी के जिला महासचिव अभय कुमार, अधिवक्ता सरुण सदा, महादलित संगठन के सागर सदा , शोषित समाज दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडल, विनोद राम , सोनू कुमार बीरबल पासवान, अभय कुमार, अमिर पासवान आदि ने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने एवं दोषी पर कड़ी कार्रवाई होने तक बहुजन आंदोलन जारी रहेगा।
बहुजन नेता मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजसेवी किरण देव यादव ने महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से पीड़ितों को न्याय दिलाने, दोषी पर कार्रवाई करने, बहुजनों पर हो रहे दमन शोषण उत्पीड़न अन्याय अत्याचार हत्या बलात्कार पर रोक लगाने की मांग किया। मांग पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
भीम आर्मी के संरक्षक किरण देव यादव ने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर रावण के आह्वान पर बहुजनों के हक हकूक अधिकार के सवाल को लेकर निरंतर आंदोलन किया जा रहा है।
श्री यादव ने सभी अंबेडकरवादी एवं समान विचारधारा वाले संगठन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगामी बहुजन आंदोलन में भाग लेने का अपील किया।