खगड़िया सदर : देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि 23 मार्च 2025 को शहीद-ए-आजम भगतसिंह राजगुरु सुखदेव का शहादत दिवस मनाया जायेगा तथा रेलवे जंक्शन चौक पर एकत्रित होकर राजेंद्र चौक होते हुए सदर अस्पताल चौक अवस्थित भगतसिंह चौक पर शहीदों को समर्पित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
तत्पश्चात् जिला अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर श्रम अधीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, श्रमिकों के अनुदान घोटाला के खिलाफ आवाज बुलंद कर उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने तथा शहीदे आजम भगत सिंह का प्रतिमा स्थापित करने के संबंधित मांग पत्र सौंपा जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि देश में व्याप्त बेरोजगारी गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण बलात्कार पलायन विषमता धार्मिक उन्माद नफरत के खिलाफ संविधान लोकतंत्र शिक्षा व रोजगार बचाने के सवाल को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि आंदोलन में ऐम्टू, ऐफ्टू , ऐक्टू, सीटू , एटक से जुड़े असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सुनील कुमार सतीश कुमार चंद्रजीत यादव अमरजीत पासवान मुरली रविदास धर्मेंद्र कुमार आदि साथ नौजवान मजदूर किसान महिलाएं भाग लेंगे।