- दर्जनों अंबेडकरवादी बहुजन संगठन के प्रतिनिधि लेंगे भाग
खगड़िया सदर : महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक मंडल सदस्य सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि 21 मार्च 2025 को महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला अधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
उक्त प्रदर्शन सदर अस्पताल चौक अवस्थित डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा निकट एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचकर सभा धरना में तब्दील हो जाएगा।
श्री यादव ने बताया कि उक्त आंदोलन में बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़े बहुजन क्रांति मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, भीम आर्मी एवं देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बहुजन कार्यकर्ता अधिकाधिक संख्या में भाग लेंगे।
आंदोलन में प्रवीण पासवान, उदय सदा, मोनी पासवान, श्रवण कुमार, वरुण पासवान, राजा कुमार, बामसेफ के चंद्रशेखर मंडल, सोनू कुमार, कुंदन कुमार, बीरबल कुमार, लालमणि सदा, राम सुचित पासवान आदि भाग लेंगे।