- देश में युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए, महावीर गांधी के धरती पर सत्य अहिंसा शांति चाहिए – किरण देव यादव
खगड़िया सदर : रेलवे जंक्शन चौक पर देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में देश में संभावित युद्ध के मद्देनजर युद्धाभ्यास मॉक ड्रिल के पूर्व संध्या पर आम जनमानस के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने कहा कि देश सहित बिहार के कई जिले में युद्धाभ्यास मॉक ड्रिल गृह मंत्री अमित शाह के अपील पर किया जा रहा है। युद्ध दुर्भाग्यपूर्ण है किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। युद्ध किसी भी सूरत सही नहीं है। देश को युद्ध में जबरन झोंका जा रहा है। देश में व्याप्त मुख्य मुद्दे बेरोजगारी भ्रष्टाचार बलात्कार महंगाई धार्मिक उन्माद नफरत गरीबी, देश पर बढ़ते कर्ज, देश की संपति को लूटने एवं लूटाने आदि अपनी कमजोरी छिपाने हेतु आमजनों का ध्यान भटका कर छद्म राष्ट्रवाद का ढोंग रची जा रही है। बिहार एवं अन्य विधानसभा चुनाव हेतु वोट बैंक बनाने की कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बहाने उन्मादी नफरती भड़काऊ भाषण बयान से युद्ध उन्मादी माहौल बनाया गया है।
श्री यादव ने कहा कि भारत महात्मा बुद्ध, महावीर, महात्मा गांधी का धरती है जिन्होंने सत्य अहिंसा शांति का संदेश दिया। इसी भी आतंकवाद उग्रवाद जातिवाद धर्मवाद जैसी संवेदनशील समस्या का समाधान युध्द कतई नहीं हो सकता है।
इतिहास गवाह है महात्मा बुद्ध ने अंगुलीमाल डाकू पर शांति प्रेम सद्भाव से दिल जीत हासिल किया। सम्राट अशोक ने कलिंग के युद्ध में रक्तपात देख हृदय परिवर्तन कर शांति अहिंसा के रास्ते पर चला। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से सत्य शांति अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया।
युद्ध से किसी का भला नहीं हो सकता। दोनों देश का क्षति पहुंचेगा। युद्ध का हौव्वा खड़ा करके विकसित देशों से हथियार गोला बारुद खरीदने की बात होगी। उक्त खरीदारी में अरबों खरबों रुपए का वारा न्यारा होगा, राष्ट्रीय आपदा बता रुपए का कोई हिसाब ऑडिट नहीं होगा। आपदा में अवसर खोजने में सरकार माहिर है ही। देश के खजाना का लूट खसोट जग जाहिर है ही। गरीब मजदूर किसान मध्यम वर्ग के बच्चे फौज में भर्ती है।
सभी का परिवार युद्ध से चिंतित है। आमजन अनहोनी से आशंकित है। आम खास के बीच चहुंओर युद्ध की चर्चा गर्म माहौल बन गई है। समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि भारत चीन युद्ध, पाकिस्तान युद्ध, कारगिल युद्ध, कोरोना युद्ध को देशवासी देख चुके हैं। क्या हश्र हुआ? क्या खोया क्या पाया ? चिंतन करने की जरुरत है। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने शांति समझौता के साथ बस से लाहौर गए, और अंततः अपनी ही जमीन पर कारगिल युद्ध कर देश को क्षति पहुंचाकर जीत का जश्न मनाना कहां की बुद्धिमानी है।
मोदी सरकार भी पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ से मिलकर बिरियानी खा चुके हैं। यह कैसा युद्ध होगा, जब अपनी ही जमीन पर आतंकवादी को भले मार गिराए और जीत का ढिंढोरा पीटकर छद्म देशभक्ति दिखाएं, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी बाजपेई के तरह मोदी सरकार जी 56 इंच का सीना गर्व से छाती चौड़ा कर विजय पर्व मनाये, किंतु यह पब्लिक है यह सब जानती है।
आखिर ऐसा क्या कारण है कि भाजपा सरकार में ही गोधरा कांड, उरी कांड, अक्षरधाम कांड, संसद भवन पर हमला, कारगिल हमला, फुलवामा हमला, पहलगाम हमला आदि हो रही है। सौ प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी देने वाली सरकार में सुरक्षा में चूक, खुफिया विभाग की चूक, गृह मंत्री एवं सरकार की चूक, जानकारी के बावजूद संवेदनशील पहलगाम वेतन स्थल पर पृथ्वी सुरक्षा में लगी फौज को हटा देने की घटना की जिम्मेवारी सरकार को लेनी चाहिए और गृह मंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हैं। इतिहास गवाह है कि सुरक्षा में चुक होने पर पूर्व गृह मंत्री इस्तीफा दिये थे।
भाजपा सरकार में नीति नैतिकता नियम सही नहीं है। पूर्व के तरह युद्ध उन्माद नफरत फैलाकर युद्ध की नौटंकी कर पुनः समझौता कर युद्ध विराम की जाएगी। कहेगा आतंकवाद का सफाया कर दिया गया। पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर देंगे, की बयान सुनकर आम जनता का कान पक चुका है। कुछ हासिल होने वाला नहीं है। पाकिस्तान या भारत के पूंजीपतियों को भले कुछ बिगड़े या ना बिगड़े, किंतु भारत एवं देशवासी को खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
श्री यादव ने कहा कि जहां एक ओर देश की आम अवाम के बीच आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव समाजिक सौहार्द एकता अखंडता संप्रभुता समाप्त हो जाएगा, देश एवं आमजन को बांटने की साजिश की गई है। वहीं दूसरी ओर आमजन अब जाग चुकी है, सरकार की नापाक इरादे को समझकर उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
,,,और अंततः वहीं हाल होगा जो 1961 में युद्ध के बाद 77 में इंदिरा गांधी का हाल हुआ, अटल बिहारी वाजपई का हाल हुआ, वहीं हाल मोदी सरकार का होगा। चौव्वे चले है छब्बे बनने, दुब्बे बन जाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि सभी आतंकवादी घटना सहित फुलवा मां एवं पहल गांव की आतंकी धमाका न्यायिक जांच किया जाए, आतंकवादी को ढूंढ ढूंढ कर समाप्त किया जाए, इसके लिए पुरजोर समर्थन करते हैं। श्री यादव ने कहा कि आतंकवादी का ना ही कोई धर्म जाति मजहब होता है, ना ही कोई देश। आज आतंकवादी भी देश की कमजोर नब्ज धर्म जाति नफरत के आड़ में देश को बांटने की साज़िश का हम-सब शिकार हो रहे हैं। सावधान होने की जरुरत है। देश एवं आम जनता की कुशलता की कामना करते हैं। तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कामना करते हुए भारतीय जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं।
परिचर्चा में देश बचाओ अभियान के महासचिव में उमेश ठाकुर, संयोजक मधुबाला, सचिव धर्मेंद्र कुमार, प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर, संयोजक चंद्रशेखर मंडल, संयुक्त सचिव कालेश्वर ठाकुर, सहसचिव गणेश गौरव, सोनू कुमार गायत्री देवी आदि ने भाग लिया। सबों ने एक स्वर में कहा कि देश में शांति चाहिए अशांति नहीं, बुद्ध चाहिए युद्ध नहीं।