back to top
जिलाखगड़ियाअलौली हाई स्कूल मैदान, हरिपुर हाई स्कूल मैदान एवं रणखेत मारड़ में...

अलौली हाई स्कूल मैदान, हरिपुर हाई स्कूल मैदान एवं रणखेत मारड़ में फुटबॉल स्टेडियम बनाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर दी बधाई शुभकामनाएं साधुवाद, किया हर्ष व्यक्त

  • स्टेडियम बनने से फरकिया से राष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे तैयार, फरकिया मिशन के आंदोलन का हुई जीत – किरण देव यादव

खगड़िया/अलौली : फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने अलौली एवं हरिपुर हाई स्कूल मैदान तथा रणखेत मारड़ में स्टेडियम निर्माण करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है तथा सरकार के प्रति आभार एवं जिलाधिकारी अमित पांडे को साधुवाद दिया है।
श्री यादव ने कहा कि फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान से जुड़े फरकिया के खिलाड़ियों द्वारा स्टेडियम निर्माण करने को लेकर की गई निरंतर आंदोलन का जीत हुआ।

श्री यादव ने कहा कि स्टेडियम निर्माण खेल विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। स्टेडियम में समतल, मैदान योग्य खेल प्रशिक्षक, संसाधन, अभ्यास केंद्र, खेल सामग्री आदि संसाधन मिलने से फरकिया से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होगा। फरकिया में प्रतिभा की कमी नहीं है।

संसाधन की जरूरत है जिससे खिलाड़ी फरकिया का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेगा। विदित हो कि अलौली में 205.92 लाख रुपए तथा रणखेत मारड़ में 205.92 लाख की लागत से स्टेडियम निर्माण हेतु तकनीकी स्वीकृति बाद खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

खिलाड़ी राजा कुमार नयन कुमार निरंजन कुमार पांडव कुमार किसलय कुमार रूपेंद्र कुमार नितीश कुमार अशोक यादव नागो यादव लालमणि सदा आदि दर्जनों खिला़ड़ियों ने खुशियों का इजहार किया। सबों ने एक स्वर में कहा कि फील्ड का कायाकल्प होगा।

सम्बन्धित खबरें

Patna
scattered clouds
43.4 ° C
43.4 °
43.4 °
21 %
1.4kmh
30 %
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
40 °
Mon
39 °

लेखक की अन्य खबरें