back to top
जिलाखगड़ियालाल सलाम के संदर्भ में मध्य प्रदेश के भाजपाई मुख्यमंत्री मोहन यादव...

लाल सलाम के संदर्भ में मध्य प्रदेश के भाजपाई मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान का किया घोर निंदा, आक्रोश व्यक्त

  • लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला एवं फासीवाद का पराकाष्ठा है मुख्यमंत्री का बयान, सार्वजनिक माफी मांगे सीएम – किरण देव यादव
  • समता, न्याय, बराबरी, हक् हकूक अधिकार की लड़ाई की प्रेरणा देती है लाल सलाम
  • “लाल सलाम” शहीदों के सम्मान, अभिवादन, एकता संघर्ष क्रांति शांति का है प्रतीक – किरण देव यादव

खगड़िया सदर : देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह वामपंथी विचारक किरण देव यादव ने मध्य प्रदेश के भाजपाई मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान – लाल सलाम करने वाले को इस धरती पर जीने का हक नहीं है, की कड़ी शब्दों में घोर निंदा किया है।

वामपंथी चिंतक किरण देव यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का उक्त बयान लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है तथा संविधान के मूल भावना के खिलाफ है। वामपंथी विरासत एवं जन आंदोलन पर हमला है। तथा मुख्यमंत्री का संवैधानिक पद पर रहते हुए उक्त बयान देना फासीवाद का पराकाष्ठा है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम होगी।

अभिव्यक्ति की आजादी बचाओ, लोकतंत्र संविधान बचाओ, देश बचाओ नारों को सदैव बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता किरण देव यादव ने कहा कि लाल सलाम शब्द हिंदी उर्दू का सम्मिश्रण से बना है जिसका हिंदी शब्द लाल, जिसका अर्थ संघर्ष क्रांति शहादत सम्मान है एवं सलाम का अर्थ अस्सलम वालेकुम शांति का प्रतीक है।

श्री यादव ने कहा कि लाल सलाम का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य है कि 1886 ईस्वी में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों का हड़ताल आंदोलन पर सरकार, फैक्ट्री मालिक, पुलिस गठजोड़ द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाकर हजारों मजदूर को मौत का घाट उतार दिया गया, खून से लथपथ कपड़े को उठाकर मुट्ठी भींच कर हवा में लहराते हुए, शहीदों को लाल सलाम, का नारा बुलंद किया गया।

लाल सलाम किसान मजदूर की शहादत के सम्मान में अभिवादन है जो अंग्रेजी साम्राज्यवाद, नव उदारवादी नीति, जमींदारी प्रथा सामंतवादी प्रथा सहित सिंगूर, तेभागा, व हालिया किसान आंदोलन का प्रतीक है। लाल सलाम करोड़ों किसान मजदूर के विश्वास आस्था संघर्ष का प्रतीक आवाज है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा शासित सरकार द्वारा देशभर में विपक्ष के वैचारिक मतभेद को बदले की भावना की राजनीति के तहत किसान मजदूर छात्र नौजवान महिला लेखक कवि साहित्यकार पत्रकार प्रगतिशील अधिवक्ता गायक व्यंग्यकार कॉमेडियन पर देशद्रोही एवं आतंकवादी का आरोप मढ़ता है। तथा मार्क्स लेनिन के विचार को दमन करना चाहती है एवं समता, न्याय, बराबरी के अधिकार को लेकर संघर्ष करने की प्रेरणा देती है जिसपर सरकार कुठाराघात कर रही है। भाजपा सरकार की गलत मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगी।

सम्बन्धित खबरें

Patna
scattered clouds
43.4 ° C
43.4 °
43.4 °
21 %
1.4kmh
30 %
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
40 °
Mon
39 °

लेखक की अन्य खबरें