खगड़िया सदर : देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने अनुमंडल कार्यालय का निर्माणाधीन आकर्षक मेन गेट बनाने हेतु जिलाधिकारी अमित पांडे को साधुवाद धन्यवाद बधाई दिया है, तथा हर्ष व्यक्त किया है। श्री यादव ने कहा कि विगत दिनों देश बचाओ अभियान के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा सशक्त पहल पर गेट निर्माण का सकारात्मक परिणाम हुआ है।
विगत दिनों जिलाधिकारी से मिलकर मांग किया गया था। चुंकी लगभग सभी कार्यालय में गेट निर्माण था किंतु अनुमंडल स्तरीय कार्यालय गेट विहीन था, जिससे अनुमंडल कार्यालय में नहीं होने से कार्यालय उदासीन नजर आता था। कार्यालय नामांकित गेट निर्माण होने से अनजान लोगों को जानकारी हो सकेगी। एवं कार्यालय का शोभा बढ़ेगा, सुंदरता में चार चांद लगेगा। उन्होंने अन्य मुख्य द्वार विहीन कार्यालय में आकर्षक गेट निर्माण करने की मांग किया।
बुद्धिजीवी नागरिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि राजेंद्र सरोवर में आकर्षक गेट निर्माण करने की मांग जिलाधिकारी से किया है। बहुचर्चित ऐतिहासिक राजेंद्र सरोवर बिना गेट का उदासीन नजर आता है। राजेंद्र सरोवर का जीर्णोद्धार करने की आवश्यकता है। राजेंद्र सरोवर में प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर, शहीद-ए-आजम भगत सिंह का प्रतिमा जल्द स्थापित करने की मांग किया।
श्री यादव ने कहा कि महापुरुषों का प्रतिमा स्थापना से नव पीढ़ी को उनके प्रतिमा जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख व प्रेरणा मिलती है। श्री यादव ने कहा कि जिला के सर्वांगीण विकास में पदाधिकारी संतोष मैथ्यू , आलोक रंजन घोष एवं अमित पांडे का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पूल, भवन, सड़क, स्टेडियम निर्माण सहित जिले के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उत्कृष्ट योगदान दिए।