back to top
राष्ट्रीयतमिलनाडु के मंत्री बोले- राम के वजूद का सबूत नहीं:राम अवतार होते...

तमिलनाडु के मंत्री बोले- राम के वजूद का सबूत नहीं:राम अवतार होते तो उनका जन्म नहीं होता, अगर जन्म हुआ है तो वे भगवान नहीं

राष्ट्रीय खबरें : तमिलनाडु के परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर ने शुक्रवार को भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा है कि भगवान राम के अस्तित्व को साबित करने के लिए कोई पुरातात्विक सबूत या ऐतिहासिक रिकॉर्ड हमारे सामने नहीं है। शिवशंकर ने राजेंद्र चोल की जन्म शताब्दी के अवसर पर अरियालुर जिले के बृहदेश्वर मंदिर में एक इवेंट के दौरान कहा- चोल वंश के सम्राट राजेंद्र चोल का जन्मदिन हम इसलिए मना रहे हैं, क्योंकि हमारे पास शिलालेख जैसे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के इतिहास का पता लगाने के लिए हमारे पास कोई सबूत नहीं है। अगर राम अवतार होते तो उनका जन्म नहीं हो सकता था, अगर उनका जन्म हुआ तो वे भगवान नहीं हो सकते थे। शिवशंकर बोले- करुणानिधि रामायण-महाभारत के खिलाफ थे।

शिवशंकर ने कहा कि दावा किया गया था कि भगवान राम 3,000 साल पहले रहते थे। इन दावों का लक्ष्य समाज को गुमराह करना है। इनका उद्देश्य तमिलों के इतिहास को दबाना है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि इन लोगों के गलत इरादों को पहले ही समझ गए थे। करुणानिधि ने तमिलों की कल्चर को बचाने और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने तमिलों की पहचान को स्पष्ट रूप से समाज के सामने रखा।

करुणानिधि रामायण और महाभारत के खिलाफ थे। रामायण और महाभारत को कई शताब्दियों से थोपा जा रहा है। भाजपा बोली- DMK ने सेंगोल का भी विरोध किया था ​​​​​​​शिवशंकर के बयान को लेकर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा- DMK में राम के प्रति अचानक बना जुनून देखने लायक है। DMK के लोग बहुत जल्दी भूल जाते हैं।

DMK ने ही चोल राजवंश की सेंगोल स्थापित करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री मोदी का विरोध किया था। DMK को लगता है कि उनका इतिहास 1967 में शुरू हुआ था। इनको अचानक देश की समृद्ध संस्कृति और इतिहास के प्रति प्रेम का एहसास हुआ है। शिवशंकर को भगवान राम के बारे में कुछ जानकारी हासिल करनी चाहिए। DMK नेताओं के चर्चित विवादित बयान 1. उदयनिधि बोले- राष्ट्रपति आदिवासी-विधवा, इसलिए संसद के उद्घाटन में नहीं बुलाया: DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने 20 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर कहा- राष्ट्रपति मुर्मू को इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वो विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से आती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. DMK सांसद ए राजा बोले- मैं भारत को देश नहीं मानता, देश का मतलब एक भाषा, एक संस्कृति: DMK सांसद ए राजा ने 3 मार्च को भारत को एक देश मानने से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि भारत कभी देश था ही नहीं। एक देश का मतलब होता है, एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा। तब उसे देश कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. DMK नेता लोकसभा में बोले-BJP गोमूत्र स्टेट्स में जीत रही, दक्षिण में घुसने नहीं देंगे: DMK सांसद डॉ. सेंथिल कुमार ने 5 दिसंबर को लोकसभा में कहा कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी बेल्ट के उन राज्यों को जीतने में ही है, जिन्हें हम आमतौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं। दक्षिण के राज्यों में BJP को घुसने नहीं दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ें… 4. DMK सांसद दयानिधि बोले- यूपी-बिहार के हिंदी भाषी तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं: DMK सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि यूपी-बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग हमारे राज्य में आकर टॉयलेट और सड़क साफ करते हैं। वे सिर्फ हिंदी सीखते हैं। उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती। जो अंग्रेजी सीखते हैं, वे IT कंपनियों में अच्छी नौकरी करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5 तमिलनाडु के मंत्री बोले- मैं मंत्री नहीं होता तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर देता: तमिलनाडु के मंत्री टीएम अनबरसन ने 14 मार्च को पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी शांति रखी हुई है, क्योंकि मैं एक मंत्री हूं। मैं मंत्री न होता तो उनके (PM मोदी) टुकड़े-टुकड़े कर देता।’ अनबरसन के इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।

Source link

सम्बन्धित खबरें

Patna
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
72 %
4.4kmh
95 %
Thu
29 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
36 °

लेखक की अन्य खबरें