20.1 C
Khagaria
Saturday, May 17, 2025
TRENDING NOW
официальным Сайт Онлайн Казино Пин Ап вход И Регистрация कसरैया धार को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर आंदोलन हेतु समाजसेवियों ने किया बैठक  मातृ दिवस मनाया, महिलाओं ने दी बधाई, पूजनीय वंदनीय अतुलनीय माताओं के भूमिका को किया नमन, मां तुझे सल... खगड़िया जिला का 44 वां स्थापना दिवस पर क्या खोया क्या पाया, विषयक समीक्षात्मक परिचर्चा का किया गया आ... देश में आयोजित युद्धाभ्यास, मॉक ड्रिल पर चौक चौराहे चौपाल पर गंभीर परिचर्चा देश बचाओ अभियान के बैनर तले रेलवे जंक्शन चौक पर किया गया प्रतिवाद मार्च, प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा सावित्रीबाई ज्योतिबा के जीवनी आधारित फुले फिल्म को हुबहू जल्द टैक्स फ्री रिलीज़ किया जाय - किरण देव ... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी रहें सतर्क बिहार के कई जिलों में आंधी पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी  पीएम द्वारा रिमोट से तथा एमपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना बुद्धिजीवियों ने आतंकवादी द्वारा पर्यटकों की हत्या की किया घोर निंदा, न्यायिक जांच की किया मांग पंचायती राज दिवस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ हुआ सौतेला व्यवहार - किरण देव यादव आतंकवादी हमला के खिलाफ शहीद 28 पर्यटकों को श्रद्धांजलि स्वरुप निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि, कि... प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल अलौली गढ मेला को राजकीय मेला एवं पर्यटन स्थल का दर्जा देने की उठी मांग तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 48वें दीक्षांत समारोह में बिहार के सरकारी शिक्षकों का रहा जलवा TOB के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, टीचर्स आफ बिहार का स्थापना दिवस, शिक्षक को किया गया सम्मान... अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक का 2329 वीं तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहड़मल का 712 वीं जयंती मन... जिले में डॉ अंबेडकर के जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, दर्जनों स्थल पर धूमधाम से मनेगी जयंती अलौली गढ़ ऐतिहासिक रामनवमी मेला के मद्देनजर ट्रेन जल्द चालू करने की मांग को लेकर स्टेशन रोड जामकर कि... अनुभव आधारित शिक्षा कार्यक्रम में शिक्षकों के बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन अप्रैल फूल मूर्ख दिवस पर चिंतन गोष्ठी का किया आयोजन मध्य विद्यालय शंकरपुर चौवनिया में छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण व अभिभावक शिक्षक संगोष... जिला, राज्य, देश भर में सभी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे पदाधिकारी क... जिला प्रेस क्लब भवन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, उद्घाटन एवं सभी पत्रकारों को निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने के संद... आशा ममता फेसीलेटर , सेविका सहायिका, रसोईया, जीविका, सफाई कर्मियों का संयुक्त विधानसभा मुख्यमंत्री का... प्रखंड स्तर पर अग्निशमन कार्यालय खोलने, प्रखंड में अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध रहने एवं अग्नि पीड़ितो को म... मानसिक रुप से असंतुलित अव्यवहारिक नितीश सरकार को बर्खास्त करने, देशद्रोह की मुकदमा दर्ज करने व नैतिक... 26 मार्च को लखनऊ चारबाग रविन्द्रालय में आयोजित मिशन सुरक्षा परिषद का 8 वां स्थापना दिवस में देश भर स... महात्मा बुद्ध एवं डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन का किया गया आगाज राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन 21 मार्च को डीएम के समक्ष किया जा... 23 मार्च को शहीदेआजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का 94 वीं शहादत दिवस मनाया जाएगा - किरण देव यादव विगत तीन वर्षों से निर्माण काल से ही बंद पड़े भूतबंगला में तब्दील प्रेस क्लब भवन का साफ सफाई, रंग रो... जिले के विभिन्न समाजसेवी द्वारा आग्रह पत्र प्रेषित कर रेल व जनहित में स्थानांतरण रोकने की लगाई गुहार भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में निकाला गया प्रतिरोध कैंडल मार्च, पीएम सीएम उपमुख्... भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान सहित कई संगठन के संयुक्त तत्वाधान में निकाला जाएगा प्रतिरोध मार्च, पीएम स... होली मिलन समारोह 2025 मानने को लगी होड़ , होली रंग अबीर के बहाने साधे राजनीतिक होली संविधान, डॉ आंबेडकर एवं अतिथियों को साक्षी मानकर सुप्रसिद्ध समाजसेवी किरण देव यादव के सुपुत्री पोयम ... मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया मानवसेवा की ओर नही पहल, मानसिक शांति के लिए सदस्यता ग्रहन करें सीआरएस जांच टीम से सकारात्मक प्रगति रिपोर्ट रेल विभाग को भेजने एवं डीआरएम से अलौली तक जल्द ट्रेन चाल... फरकिया राज्य महामूर्खाधिपति सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का हुआ भव्य अनूठा अनोखा आकर्षक ऐतिहासिक आयोज... जानिए शीलभद्र और खिलजी से कैसे जुड़ा है नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास टीचर्स ऑफ बिहार और एससीईआरटी के बीच ऐतिहासिक समझौता प्रखंड स्तरीय टी एल एम मेला का आयोजन मध्य विद्यालय नूरपुर के प्रांगण में संपन्न भारतीय नाई समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का 37 वीं पुण्यतिथि मनाया, लिया संकल्प, जयघोष का लगाए...
आर्थिक जगतहिंडनबर्ग के आरोपों पर SEBI और अडाणी समूह का जवाब, निवेश की...

हिंडनबर्ग के आरोपों पर SEBI और अडाणी समूह का जवाब, निवेश की जानकारी इनकम टैक्स को पहले दे चुके; भाजपा बोली- ये विपक्ष की साजिश

आर्थिक जगत : अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के आरोपों को बाजार नियामक सेबी और अदाणी समूह ने बेबुनियाद बताया है। सेबी ने रविवार को कहा कि उसने अदाणी समूह के खिलाफ सभी आरोपों की जांच की है। चेयरपर्सन माधबी बुच ने समय-समय पर सभी खुलासे किए हैं। उन्होंने हितों के संभावित टकराव से जुड़े मामलों से खुद को अलग किया है। सेबी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 3 जनवरी 2024 तक अडाणी समूह के खिलाफ 24 में से 22 जांच पूरी की है। मार्च 24 तक एक और जांच पूरी कर ली गई। एक बाकी है। सेबी प्रमुख माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने भी हिंडनबर्ग के आरोपों को छवि धूमिल करने की कोशिश बताया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ साल में देखा जा रहा है जब संसद सत्र जारी होता है, उसी समय ऐसे आरोप आते हैं। पीएम पर डॉक्यूमेंट्री, हिंडनबर्ग रिपोर्ट उदाहरण हैं। साफ है कि विपक्ष के तार विदेशों से जुड़े हैं।

अदाणी समूह ने कहा- हिंडनबर्ग ने जिनके नाम लिए, उनसे कारोबारी रिश्ते नहीं
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अडाणी समूह ने कहा है, सेबी प्रमुख से ग्रुप के कारोबारी रिश्ते नहीं हैं। सेबी प्रमुख के साथ जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनसे भी समूह का लेनदेन नहीं है। विदेशी होल्डिंग पर उठाए गए सवाल बेबुनियाद हैं। समूह की विदेशी होल्डिंग का स्ट्रक्चर पूरी तरह पारदर्शी है। इसका इस्तेमाल धन के हेरफेर के लिए नहीं किया गया। ग्रुप ने कहा- हिंडनबर्ग ने अपने फायदे के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का गलत इस्तेमाल किया। अडाणी ग्रुप पर लगाए आरोप पहले ही निराधार साबित हो चुके हैं। गहन जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज कर दिया था।

हिंडनबर्ग ने रविवार शाम बुच दंपति पर उठाए नए सवाल
इस बीच, बुच दंपती पर रविवार शाम हिंडनबर्ग ने फिर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर दस्तावेजों के साथ बताया कि सेबी में रहते हुए माधबी विदेशी फंड से जुड़ी थीं। हिंडनबर्ग के नए सवाल… बुच दंपति ने कहा- सिंगापुर के फंड में निवेश 2015 में, सेबी से 2017 में जुड़ीं माधबी 10 अगस्त को हिंडनबर्ग ने क्या आरोप लगाए, पढ़ें… अडाणी ग्रुप पर लगाए थे मनी लॉन्ड्रिंग, शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई। इस रिपोर्ट को लेकर भारतीय शेयर बाजार रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हिंडनबर्ग को 46 पेज का कारण बताओ नोटिस भी भेजा था। 1 जुलाई 2024 को पब्लिश किए अपने एक ब्लॉग पोस्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि नोटिस में बताया गया है कि उसने नियमों उल्लंघन किया है। कंपनी ने कहा, SEBI ने आरोप लगाया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में पाठकों को गुमराह करने के लिए कुछ गलत बयान शामिल हैं। इसका जवाब देते हुए हिंडनबर्ग ने SEBI पर ही कई तरह के आरोप लगाए थे।

रिपोर्ट के बाद अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 59% गिरा था
24 जनवरी 2023 (भारतीय समय के अनुसार 25 जनवरी) को अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर का प्राइस 3442 रुपए था। 25 जनवरी को ये 1.54% गिरकर 3388 रुपए पर बंद हुआ था। 27 जनवरी को शेयर के भाव 18% गिरकर 2761 रुपए पर आ गए थे। 22 फरवरी तक ये 59% गिरकर 1404 रुपए तक पहुंच गए थे। हालांकि, बाद में शेयर में रिकवरी देखने को मिली।

शॉर्ट सेलिंग यानी, पहले शेयरों को बेचना और बाद में खरीदना
शॉर्ट सेलिंग का मतलब उन शेयरों को बेचने से है जो ट्रेड के समय ट्रेडर के पास होते ही नहीं हैं। इन शेयरों को बाद में खरीद कर पोजीशन को स्क्वायर ऑफ किया जाता है। शॉर्ट सेलिंग से पहले शेयरों को उधार लेने या उधार लेने की व्यवस्था जरूरी होती है। आसान भाषा में कहे तो जिस तरह आप पहले शेयर खरीदते हैं और फिर उसे बेचते हैं, उसी तरह शॉर्ट सेलिंग में पहले शेयर बेचे जाते हैं और फिर उन्हें खरीदा जाता है। इस तरह बीच का जो भी अंतर आता है, वही आपका प्रॉफिट या लॉस होता है।

Source link

सम्बन्धित खबरें

Patna
scattered clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
63 %
5.6kmh
32 %
Sat
44 °
Sun
43 °
Mon
38 °
Tue
41 °
Wed
42 °

लेखक की अन्य खबरें