back to top
जिलाभोजपुरघर से 600 मीटर दूर युवक की गोली मार हत्या, पेट और...

घर से 600 मीटर दूर युवक की गोली मार हत्या, पेट और गर्दन में लगी बुलेट, सुनसान जगह पर कुछ लड़कों के साथ हुआ था विवाद

भोजपुर :  जिले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली काफी करीब से मारी गई है। जो दाहिने साइड गर्दन और पेट में लगी है। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी स्व. मनोज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अखिल सिंह है। जो घर से 6 सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर कुछ लड़कों के साथ था। जिनसे उसका विवाद हुआ था। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका कि विवाद क्या था। घटना तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव की है। घटना की सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह और तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन हुआ है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल ने कई संकलित किए हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार रात दस बजे के बाद पीरो अनुमंडल के तरारी थाना अंतर्गत सेदहा गांव से सूचना मिली कि अखिल सिंह को किसी ने गोली मार दी है। पदाधिकारी और FSL की टीम मौके पर पहुंची। गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द कार्रवाई होगी।

जन्म के समय मां की मौत हो गई थी सेदहा पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने बताया कि रविवार की रात जब गोली की सुनी तो सूचना फोन कर तरारी थानाध्यक्ष को दी। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों से मालूम हुआ के एक युवक खून से लथपथ स्थिति में अपने घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर पड़ा हुआ है। मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। हत्या क्यों की गई है, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। मृतक अपने मां-बाप की इकलौता संतान था। उसकी मां की मृत्यु उसके जन्म के समय ही हो गई थी।

Source link

सम्बन्धित खबरें

Patna
overcast clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
57 %
4.7kmh
100 %
Thu
33 °
Fri
32 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
35 °

लेखक की अन्य खबरें