[ad_1]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार सुबह 5:50 बजे सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ट्रेन प्लेटफॉर्म पहुंचने वाली थी तभी 200 मीटर पहले यह हादसा हो गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… झारखंड सरकार वकीलों को पेंशन देगी, ऐसा करने वाला पहला राज्य झारखंड सरकार 65 वर्ष से अधिक उम्र के वकीलों को हर महीने 7 हजार रुपए पेंशन देगी। लाइसेंस सरेंडर करने वाले ऐसे वकीलों को अब तक अधिवक्ता कल्याण कोष से 7 हजार रुपए मिलते थे। अब राज्य सरकार भी 7 हजार रुपए देगी। यानी इन्हें वकीलों को अब 14 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। झारखंड कैबिनेट ने शुक्रवार को वकीलों के फायदे वाले दो और फैसले किए। सरकार अब नए वकीलों को स्टाइपेंड के रूप में पहले तीन साल तक हर महीने ढाई हजार रुपए देगी। भाजपा के चुनाव चिह्न के खिलाफ लगी याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई। कहा-आप अपने लिए नाम और प्रसिद्धि चाहते हैं। हमें भी फेम दिलाना चाहते हैं। मप्र हाई कोर्ट भी यह याचिका खारिज कर चुका है।
[ad_2]
Source link
TRENDING NOW
भास्कर अपडेट्स:जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे
![भास्कर अपडेट्स:जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे भास्कर अपडेट्स:जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे](https://i3.wp.com/images.bhaskarassets.com/thumb/730x0/web2images/521/2024/09/07/news-image-2024-09-07t074348393_1725675317.jpg?w=696&resize=696,0&ssl=1)