back to top
TRENDING NOW
TOB के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, टीचर्स आफ बिहार का स्थापना दिवस, शिक्षक को किया गया सम्मान... अखंड भारत के चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक का 2329 वीं तथा वीर शिरोमणि बाबा चौहड़मल का 712 वीं जयंती मन... जिले में डॉ अंबेडकर के जयंती पर निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, दर्जनों स्थल पर धूमधाम से मनेगी जयंती अलौली गढ़ ऐतिहासिक रामनवमी मेला के मद्देनजर ट्रेन जल्द चालू करने की मांग को लेकर स्टेशन रोड जामकर कि... अनुभव आधारित शिक्षा कार्यक्रम में शिक्षकों के बेहतर प्रदर्शन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन अप्रैल फूल मूर्ख दिवस पर चिंतन गोष्ठी का किया आयोजन मध्य विद्यालय शंकरपुर चौवनिया में छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण व अभिभावक शिक्षक संगोष... जिला, राज्य, देश भर में सभी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे पदाधिकारी क... जिला प्रेस क्लब भवन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, उद्घाटन एवं सभी पत्रकारों को निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने के संद... आशा ममता फेसीलेटर , सेविका सहायिका, रसोईया, जीविका, सफाई कर्मियों का संयुक्त विधानसभा मुख्यमंत्री का... प्रखंड स्तर पर अग्निशमन कार्यालय खोलने, प्रखंड में अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध रहने एवं अग्नि पीड़ितो को म... मानसिक रुप से असंतुलित अव्यवहारिक नितीश सरकार को बर्खास्त करने, देशद्रोह की मुकदमा दर्ज करने व नैतिक... 26 मार्च को लखनऊ चारबाग रविन्द्रालय में आयोजित मिशन सुरक्षा परिषद का 8 वां स्थापना दिवस में देश भर स... महात्मा बुद्ध एवं डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंदोलन का किया गया आगाज राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन 21 मार्च को डीएम के समक्ष किया जा... 23 मार्च को शहीदेआजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का 94 वीं शहादत दिवस मनाया जाएगा - किरण देव यादव विगत तीन वर्षों से निर्माण काल से ही बंद पड़े भूतबंगला में तब्दील प्रेस क्लब भवन का साफ सफाई, रंग रो... जिले के विभिन्न समाजसेवी द्वारा आग्रह पत्र प्रेषित कर रेल व जनहित में स्थानांतरण रोकने की लगाई गुहार भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में निकाला गया प्रतिरोध कैंडल मार्च, पीएम सीएम उपमुख्... भीम आर्मी, देश बचाओ अभियान सहित कई संगठन के संयुक्त तत्वाधान में निकाला जाएगा प्रतिरोध मार्च, पीएम स... होली मिलन समारोह 2025 मानने को लगी होड़ , होली रंग अबीर के बहाने साधे राजनीतिक होली संविधान, डॉ आंबेडकर एवं अतिथियों को साक्षी मानकर सुप्रसिद्ध समाजसेवी किरण देव यादव के सुपुत्री पोयम ... मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया मानवसेवा की ओर नही पहल, मानसिक शांति के लिए सदस्यता ग्रहन करें सीआरएस जांच टीम से सकारात्मक प्रगति रिपोर्ट रेल विभाग को भेजने एवं डीआरएम से अलौली तक जल्द ट्रेन चाल... फरकिया राज्य महामूर्खाधिपति सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का हुआ भव्य अनूठा अनोखा आकर्षक ऐतिहासिक आयोज... जानिए शीलभद्र और खिलजी से कैसे जुड़ा है नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास टीचर्स ऑफ बिहार और एससीईआरटी के बीच ऐतिहासिक समझौता प्रखंड स्तरीय टी एल एम मेला का आयोजन मध्य विद्यालय नूरपुर के प्रांगण में संपन्न भारतीय नाई समाज द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का 37 वीं पुण्यतिथि मनाया, लिया संकल्प, जयघोष का लगाए... आरक्षण : क्या और क्यों? 100 में 90 शोषित, 90 भाग हमारा है, नारों के साथ बुद्धिजीवी नागरिक मंच ने बाबू जगदेव प्रसाद का 103 वा... आत्महत्या के प्रकार, कारण और उसके उपाय प्रतिनिधियों का महाजूटान आंदोलन की सारी तैयारी पूर्ण, व्यापक भागीदारी से अधिकार रैली होगा ऐतिहासिक होटल पाटलिपुत्र निर्वाणा, पटना में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित एमआईपी के क्रियान्वयन से संबधित रा... मनमन बाबा को पुनः बनाया गया जदयू का प्रदेश महासचिव 24 जनवरी को पटना मिलर हाई स्कूल में कर्पूरी संवाद सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल करने हेतु चलाया सघन जनसंपर... बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ मुंगेर जिला का सम्मेलन संपन्न, लिए गए कई निर्णय, कमेटी गठित सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, स्वामी विवेकानंद के जयंती का पखवाड़ा मनाया, महापुरुषों के विचारों को ज... 9 सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आगमन के मद्देनजर किया गया गिरफ्तार, कार्यक्रम समाप्ति... DECEPTION DETECTION TECHNIQUE पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट या ब्रेन मैपिंग क्या है? क्या है नारसिसिजम और इकोइस्ट ? बांध के दोनों बगल भंवरा निर्माण कर स्लोपिंग कर रोड निर्माण करने की मांग को लेकर फरकियावासी ने किया प... प्रथम शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले का 194 वीं जयंती व पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि दिनदहाड़े एक शिक्षक के सीने में दाग दी गई तीन गोली, बीते एक साल पहले हुई थी शिक्षक की आपत्तिजनक वीडिय...
जिलापटनासुनीता विलियम्स के बिना स्पेस क्राफ्ट धरती पर लौटा:रेगिस्तान में हुई लैंडिंग,...

सुनीता विलियम्स के बिना स्पेस क्राफ्ट धरती पर लौटा:रेगिस्तान में हुई लैंडिंग, खराबी के बाद खाली लाने का फैसला हुआ

[ad_1]


एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट 3 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लैंड हो गया है। 3 बड़े पैराशूट और एयरबैग की मदद से इसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। स्पेस क्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था। इसको धरती पर आने में करीब 6 घंटे लगे। स्टारलाइनर ने 9 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया था। तब इसकी गति करीब 2,735 किमी प्रति घंटा थी। यह सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर अमेरिका में न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड हुआ। बोइंग कंपनी ने NASA के साथ मिलकर यह स्पेस क्राफ्ट बनाया है। 5 जून को इससे सुनीता और बुच को ISS पर भेजा गया था। यह सिर्फ 8 दिन का मिशन था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण इसकी वापसी टालनी पड़ी थी। अब यह स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के पृथ्वी पर वापस आ चुका है। स्पेस स्टेशन से स्टारलाइनर को अलग होते देखिए… NASA और बोइंग के बीच विवाद
रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलाइनर की वापसी और इससे जुड़े अपडेट को लेकर NASA सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी। इसमें बोइंग का एक भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहेगा। NASA ने 24 अगस्त को बोइंग के स्पेस क्राफ्ट स्टारलाइनर को सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए असुरक्षित बताया था। इसके बाद से ही स्टारलाइनर से जुड़े किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोइंग का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं हुआ है। NASA और बोइंग के बीच भले ही दिक्कतें चल रही हैं लेकिन दोनों मिलकर स्टारलाइनर की जांच करेंगी। ताकि पता किया जाए कि स्टारलाइन के प्रॉपल्शन सिस्टम में क्यों खराबी आई। किस वजह से हीलियम लीक हुई। NASA के पूर्व एस्ट्रोनॉट बोले- खाली स्पेस क्राफ्ट लाना सही फैसला
NASA के पूर्व एस्ट्रोनॉट गैरेट रीसमैन ने CNN से कहा कि NASA का खाली स्पेस क्राफ्ट को लाने का फैसला बिल्कुल सही है। रीसमैन फिलहाल इलॉन मस्क की स्पेसएक्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही स्टारलाइनर सुरक्षित लैंड कर गया है मगर इसकी सेफ लैंडिग को लेकर लेकर कोई भी निश्चिंत नहीं था। स्टारलाइनर की सेफ लैंडिंग के बाद स्पेस स्टेशन में मौजूद सुनीता विलियम्स ने खुशी जताई। उन्होंने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा- आप लोग बेहतरीन हैं। वहीं, बोइंग की लैंडिंग कमांडर लौरेन ब्रेंकी ने सोशल मीडिया पर लिखा- स्टारलाइनर सुरक्षित घर आ गया है। इसने क्या शानदार लैंडिंग की। लॉन्चिंग से वापसी तक सवाल-जवाब में जानिए इस मिशन के बारे में… सवाल: सुनीता विलियम्स स्पेस में कब गई थीं और उन्हें कब वापस आना था?
जवाब: 5 जून 2024 को सुनीता स्टारलाइनर नाम के स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर स्पेस मिशन पर गई थीं। यह अमेरिकी एयरक्राफ्ट कंपनी बोइंग और NASA का संयुक्त ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ है। इसमें सुनीता, स्पेसक्राफ्ट की पायलट थीं। उनके साथ गए बुश विलमोर इस मिशन के कमांडर थे। दोनों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 8 दिन रुकने के बाद वापस पृथ्वी पर आना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों और हीलियम गैस के रिसाव के चलते सुनीता वहीं फंसी हैं। सवाल: सुनीता और विलमोर को स्पेस स्टेशन पर क्यों भेजा गया था?
जवाब: बोइंग की तरफ से कहा गया था कि ये लॉन्च, NASA और बोइंग के स्टारलाइनर क्रू फ्लाइट टेस्ट की शुरुआत है। लॉन्च के समय बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के प्रेसिडेंट और CEO टेड कोलबर्ट ने इसे स्पेस रिसर्च के नए युग की शानदार शुरुआत बताया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता साबित करना था। एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर 8 दिन में रिसर्च और कई एक्सपेरिमेंट भी करने थे। सुनीता और विलमोर पहले एस्ट्रोनॉट्स हैं जो एटलस-वी रॉकेट के जरिए स्पेस ट्रैवेल पर भेजे गए। इस मिशन के दौरान उन्हें स्पेसक्राफ्ट को मैन्युअली उड़ाना था। फ्लाइट टेस्ट से जुड़े कई तरह के ऑब्जेक्टिव भी पूरे करने थे। सवाल: सुनीता के स्पेस क्राफ्ट के साथ क्या दिक्कत हुई जिसके चलते वह स्पेस में फंस गईं?
जवाब: लॉन्च से पहले और बाद में स्पेसक्राफ्ट में लगातार दिक्कतें आईं… सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से 250 दिन बाद लौटेंगी: हड्डियां-आंखें कमजोर हो जाएंगी, DNA में बदलाव संभव; भविष्य में कैंसर का खतरा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अंतरिक्ष में हैं। अब उनकी वापसी फरवरी 2025 में होगी। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में लगभग 250 दिन बिताए होंगे। लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने की वजह से उनके शरीर, आंख और DNA में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

सम्बन्धित खबरें

लेखक की अन्य खबरें