back to top
राष्ट्रीयमेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 10 लोग दबे, 3 लोगों को...

मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 10 लोग दबे, 3 लोगों को सुरक्षित निकाला, 3 महीने की बच्ची समेत 7 को बचाने में जुटी फायर ब्रिगेड – Meerut News

  • मकान गिरने के कारण पूरा परिवार अंदर मलबे में दबा हुआ है।

राष्ट्रीय : मेरठ तीन मंजिला मकान गिर गया। मलबे में एक ही परिवार के 10 लोग दब गए। स्थानीय लोग तत्काल लोगों को बचाने में जुट गए। 3 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बाकी 7 लोगों को बचाने के लिए लोगों के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जुटी हुई है।

हादसा लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी में शनिवार शाम करीब 6 बजे हुआ। मकान 35 साल पुराना बताया जा रहा है। मरम्मत नहीं होने के चलते मकान जर्जर हो गया था। मौके पर कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी विपिन ताडा सहित अन्य अफसर मौजूद हैं।

मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा है। इसमें आठ से दस लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक कोई कैजुअलिटी की सूचना नहीं है। लगातार रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में लगी है। पूरा मलबा हटने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।

लोगों ने जमकर की मदद

  • मकान गिरते ही आस-पड़ोस के लोग बचाव कार्य में जुट गए।
  • सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम गैस कटर से सरिया काटती हुई।
  • मलबे दबे लोगों को बचाने में जुटे पड़ोसी और फायर ब्रिगेड की टीम।

90 साल की बुजुर्ग महिला नफो का है मकान

मकान 90 साल की बुजुर्ग महिला नफो का है। मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। शाम को भर- भराकर मकान गिर गया। पूरा ही परिवार मलबे में दब गया। तुरंत आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने मलबे में दबे 10 लोगों में से तीन लोगों नईम, नदीम और शाकिर को निकाल लिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

मकान में नीचे बंधी थी भैंसे

परिवार डेयरी चलाता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी थी। मकान गिरने से परिवार के साथ पशु भी मलबे में दब गए। सूचना पर मौके पर फायर सर्विस की टीम पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं शहर का पुराना इलाका और घनी आबादी का क्षेत्र होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं जा पा रही है। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

पूरी खबर पढ़ें

सम्बन्धित खबरें

Patna
broken clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
42 %
3.2kmh
76 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
36 °
Tue
32 °

लेखक की अन्य खबरें