back to top
जिलापटनाभगवान बिरसा मुंडा का 149 वां जयंती मनाया गया, किया कोटि-कोटि नमन

भगवान बिरसा मुंडा का 149 वां जयंती मनाया गया, किया कोटि-कोटि नमन

  • बिरसा मुंडा सच्चे अर्थों में अमर शहीद, महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी बहुजन नायक एवं समाज सुधारक थे – किरण देव यादव

खगड़िया/अलौली : फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान एवं मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय के सभागार में भगवान बिरसा मुंडा का 149 वां जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया। तथा बिरसा मुंडा अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारों को बुलंद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह एमएसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सच्चे अर्थों में अमर शहीद, स्वतंत्रता सेनानी, महान क्रांतिकारी, आदिवासी बहुजन नायक, एवं समाज सुधारक थे, जिनके डर से अंग्रेज भी थर्राते थे। उन्होंने जल जंगल जमीन जीविका जीवन के सवाल को लेकर मरते दम तक संघर्ष किया एवं जमींदार व अंग्रेजों का डटकर सामना किया। अंततः 9 जून 1900 ई को अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त किये। कार्यक्रम में दानवीर यादव लालमणि सदा रामचंद्र यादव आनंद यादव राम जीवन यादव समंजय साह आदि ने भाग लिया।

सम्बन्धित खबरें

Patna
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
66 %
1.8kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
31 °

लेखक की अन्य खबरें