back to top
जिलापटनायूके जाकर करना चाहते हैं पढ़ाई, पहले जान लें यूके की टॉप...

यूके जाकर करना चाहते हैं पढ़ाई, पहले जान लें यूके की टॉप यूनिवर्सिटी के नाम, करियर न्यूज़

Best UK University: विदेश जाकर पढ़ना बहुत लोगों का सपना होता है। इंडियन स्टूडेंट्स हर साल बहुत बड़ी संख्या में यूके, यूएस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करते हैं। अगर आप भी यूके जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उससे पहले द गार्जियन द्वारा जारी यूके की टॉप 5 यूनिवर्सिटी के बारे में जान लीजिए। जिससे आप अपने लिए बेस्ट यूनिवर्सिटी चुन सकें।

1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड- ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लिश बोलने वाली यूनिवर्सिटी की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना सन् 1096 में हुई थी। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड एक इंडिपेंडेंट और सेल्फ गवर्निंग इंस्टीट्यूट है। इस वर्ल्ड की टॉप यूनिवर्सिटी माना गया है।

2. यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज- यह स्कॉटलैंड की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 15वीं सदी में हुई थी। यह ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के बाद इंग्लिश बोलने वाली दुनिया की तीसरी यूनिवर्सिटी है।

3. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज- इसकी स्थापना वर्ष 1209 में हुई थी। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार यह विश्व की चौथी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। इसके विभिन्न विभागों में करीब 12,437 लोग काम करते हैं।

4. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस- LSE की स्थापना 1895 में हुई थी। LSE की स्थापना सामाजिक और आर्थिक पायनियर बीट्रिस और सिडनी वेब द्वारा ‘समाज की बेहतरी’ में योगदान करने के मिशन के साथ की गई थी।

5. इम्पीरियल कॉलेज ऑफ लंदन- इसकी स्थापना 1907 में हुई थी। इस कॉलेज से 14 नोबेल पुरस्कार विजेता और 3 फील्‍ड मेडलिस्ट निकले हैं। 2022-23 के अनुसार, यहां लगभग 23 हजार स्टूडेंट्स और करीब 8 हजार लोग स्टाफ में काम करते हैं।

पूरी खबर पढ़ें

सम्बन्धित खबरें

Patna
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
66 %
1.8kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
31 °

लेखक की अन्य खबरें